फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News : जिले में बढ़ा शीतलहर का कहर, 26-27 दिसंबर को बारिश की संभावना, फसलों को पाले से बचाने की सलाह

Sun, 22 Dec 2024 09:46 AM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर के चलते ठंड का कहर जारी है। जिले में तेज हवाओं और शीतलहर के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। आने वाली 26-27 दिसंबर को जिले में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर के चलते ठंड का कहर जारी है। जिले में तेज हवाओं और शीतलहर के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। आने वाली 26-27 दिसंबर को जिले में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


शीतलहर और सर्द हवाओं के कारण जिले में ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री और अधिकतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे और सर्द हवाओं से लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग ने 26-27 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

शनिवार सुबह से घने कोहरे और तेज सर्द हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। पूरे दिन हल्की धूप के बावजूद ठंड का असर कम नहीं हुआ। उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 23 दिसंबर तक शेखावटी क्षेत्र में घने कोहरे का प्रभाव रहेगा, जबकि 25 दिसंबर को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 26-27 दिसंबर को जालोर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे ठंड का प्रकोप और तेज होगा। बारिश के बाद धुंध छंटने की संभावना है, लेकिन तापमान में गिरावट से ठिठुरन और बढ़ेगी।

कृषि विशेषज्ञ आनंद शर्मा ने बताया कि पाले से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि शाम के समय हल्की सिंचाई करें और खेतों में धुआं करें। यह सरसों, जीरा और गेहूं जैसी फसलों को पाले से बचाने में मदद करेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी बारिश के बाद ठंड और तीव्र हो सकती है। लोगों को सर्दी से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें