फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: सांचौर में तीन वर्षीय मासूम से पड़ोसी युवक ने की दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 10 Jan 2025 09:50 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

मासूम के रोने की आवाज पर परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। मामले में घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सांचोर पुलिस थाने में आरोपी के विरुद्ध मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
पुलिस थाना संचौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सांचौर में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आयाा है। मोहल्ले में रहने वाले आरोपी ने तीन वर्षीय मासूम को बहला-फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को दस्तयाब कर लिया है।

विज्ञापन


दरअसल मामला सांचौर थाना अंतर्गत सांचौर शहर का है। यहां 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक आरोपी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। मामले में घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सांचोर पुलिस थाने में आरोपी के विरुद्ध मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार मासूम बच्ची के परिजनों द्वारा एक रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 8 जनवरी को शाम 7 बजे 3 वर्षीय मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पास में रहने वाले आरोपी श्रवण पुत्र रमेश जाती हरिजन निवासी 'पुर' सांचोर ने मासूम बच्ची को बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया। वहां बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की। मासूम के रोने की आवाज पर परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए।

परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धारााओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच महिला एवं अपराध सेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश बिश्नोई की ओर से की जा रही है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी श्रवण कुमार को दस्तयाब किया गया फ़िलहाल पुलिस की ओर आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी कैलाश बिश्नोई ने बताया कि सांचोर पुलिस थाने में 8 जनवरी को बच्ची के परिजनों ने रिपोर्ट दी की उनके घर के पास रहने वाले आरोपी श्रवण कुमार निवासी पुर ने 3 वर्ष से मासूम को बहला-फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी श्रवण कुमार को दस्तयाब कर जांच शुरू की गई मेडिकल बोर्ड से पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। घटना के बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य लिए गए हैं।आरोपी का मेडिकल करवाया जाकर आगे जांच अनुसंधान जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें