फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: सांचोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली नोट और अवैध हथियारों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2025 08:32 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

जालोर जिले के सांचोर पुलिस ने नकली नोट और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,33,500 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा, दो देशी पिस्तौल, एक धारदार छुरा और एक तलवार बरामद की। पुलिस ने आरोपी कृपाल सिंह को गिरफ्तार किया और उसकी शॉर्ट बॉडी जीप को भी जब्त किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालोर जिले के सांचोर पुलिस ने नकली नोट और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,33,500 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा, दो देशी पिस्तौल, एक धारदार छुरा और एक तलवार बरामद की। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पुलिस को 8 जनवरी 2025 की शाम करीब 6 बजे सूचना मिली कि कृपाल सिंह पुत्र मग सिंह, निवासी डबाल, अपने साथियों के साथ एक शॉर्ट बॉडी जीप में सवार होकर रिडमल सिंह पुत्र रतन सिंह के घर पर हमला कर रहा है। सूचना के आधार पर सांचोर पुलिस थाने के निरीक्षक हुकमाराम ने तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी को पकड़ा गया और उसकी जीप की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सीट पर दो देशी पिस्तौल बरामद हुईं, जिनमें खाली मैगजीन लगी हुई थी। इसके अलावा, एक धारदार छुरा और एक तलवार भी जब्त की गई। आरोपी की पैंट की जेब की तलाशी में 500 रुपये के कई नोट बरामद हुए। गिनती करने पर ये कुल 1,33,500 रुपये निकले। इन नोटों की जांच करने पर पता चला कि इनमें अधिकतर नोटों पर एक ही सीरियल नंबर अंकित हैं, जिससे पुष्टि हुई कि ये नकली भारतीय मुद्रा है। पुलिस ने आरोपी कृपाल सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसकी शॉर्ट बॉडी जीप भी जब्त की हैं।

पुलिस अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव, थानाधिकारी हुकमाराम ने नेतृत्व में पुलिस गठित टीम ने तबीयत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकली भारतीय मुद्रा और अवैध हथियारों को बरामद कर प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ नकली नोटों और अवैध हथियार रखने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि नकली नोटों के स्रोत और अन्य साथियों की जानकारी मिल सके। फिलहाल आरोपी से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें