वाहन चालकों को किया गया जागरुक
- फोटो : अमर उजाला
जैसलमेर के पोकरण शहर में परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का बुधवार को समापन हुआ। 15 जनवरी से शुरू हुए इस एक महीने के अभियान में परिवहन विभाग द्वारा क्षेत्र में यातायात नियमों की पालना के लिए वाहन चालकों को जागरुक किया गया।
अभियान के अंतिम दिन पोकरण परिवहन अधिकारी सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। उनको फूल देकर यातायात नियमों की पालना करने के लिए समझाइश की गई। इस दौरान शक्ति स्थल के सामने वाहनों की जांच की गई और अवहेलना कर निकलने वाले वाहन चालकों को परिवहन विभाग के कार्मिकों द्वारा रोका गया और फूल देकर उनसे यातायात नियमों की पालना कर सुरक्षित यात्रा करने के लिए समझाइश की गई।
इस दौरान बिना रिफलेक्टर के चल रहे वाहनों पर रिफलेक्टर भी चिपकाए गए और वाहन चालकों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर करनाराम सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।