फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: पोकरण में गौवंश की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, पुलिस बोली- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Sat, 10 Jan 2026 04:00 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

पोकरण में गौवंश की हत्या के संवेदनशील मामले में फैले तनाव के बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के खुलासे से क्षेत्र में फैली अशांति के बीच राहत का माहौल बना है। पुलिस अन्य पहलुओं की जांच भी तेजी से कर रही है।
विज्ञापन
गौवंश हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पोकरण क्षेत्र में सामने आए गौहत्या के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव और आक्रोश की स्थिति बनी हुई थी, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मामले को प्राथमिकता से लेते हुए शीघ्र खुलासा किया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 जनवरी को प्रार्थी राजूसिंह पुत्र डूंगरसिंह राजपूत निवासी बिलिया ने पोकरण पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 7 जनवरी की रात्रि को अज्ञात बदमाशों द्वारा एक गौवंश की हत्या कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर अभिषेक शिवहरे के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोकरण प्रवीण कुमार के नेतृत्व में तथा वृत्ताधिकारी भवानीसिंह के सुपरविजन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान एफएसएल टीम और पशु चिकित्सा विभाग की टीम से मौके का मुआयना करवाया गया, जिससे अहम साक्ष्य एकत्र किए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bharatpur News: सूर्य घर योजना में कनेक्शन के नाम पर मांगी 90 हजार की घूस, दो बिजली अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

थानाधिकारी पोकरण भारतसिंह रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गहन अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर इस मामले में तीन आरोपियों को नामजद करते हुए उन्हें दस्तयाब किया। बाद में पूछताछ के पश्चात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में गफार खां (55) निवासी गोमट, मुराद अली (24) निवासी गोमट तथा मोहम्मद सरीफ उर्फ कालू (23) निवासी सिपाहियों का मोहल्ला, पोकरण शामिल हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से घटना को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
विज्ञापन


इस कार्रवाई में पोकरण, सांकड़ा, लाठी, भणियाणा, रामदेवरा थानों सहित जिला पुलिस कार्यालय की विभिन्न टीमों ने संयुक्त रूप से भूमिका निभाई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें