फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: गुलाबी ठंड में सैलानियों से गुलजार हुआ शहर, सम के धोरों से मांगनियारों की सुर लहरियों तक छाया जादू

Sat, 15 Nov 2025 06:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Jaisalmer Tourism: गुलाबी ठंड में जैसलमेर देश-विदेश के सैलानियों से गुलजार है। मांगनियारों की धुनों, सम के रेतीले धोरों, ऐतिहासिक स्थलों और रहस्यमयी कुलधरा गांव ने आकर्षण बढ़ाया है। इस सीजन में 6 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे, जबकि सरकार पर्यटन विस्तार के नए प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
सैलानियों से गुलजार हुआ जैसलमेर शहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर की तपती रेत, धूल भरी हवाएं और अनंत फैलाव वाला रेगिस्तान अब सैलानियों की रौनक से सराबोर है। देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद से शहर की शामें रंगीन और रातें संगीतमय हो गई हैं। गुलाबी ठंड के साथ यहां की लोक संस्कृति का जादू चरम पर है।

विज्ञापन

 
मांगनियारों की धुनों ने बढ़ाई गुलाबी ठंड की खूबसूरती
गढ़ीसर झील के किनारे डूबते सूरज के साथ जब मांगनियार कलाकार हारमोनियम पर सुर जगाते हैं और ‘केसरिया बालम’ गूंजता है, तो माहौल और भी रूमानी हो उठता है। लोक धुनों पर झूमते पर्यटक जैसलमेर की इस अनोखी शाम को यादगार बना रहे हैं।
 
दीपावली के बाद पर्यटन सीजन की शुरुआत, 6 लाख से अधिक सैलानी पहुंचे
पर्यटन सीजन की औपचारिक शुरुआत दीपावली बाद से मानी जाती है। रामा-श्यामा के अवसर पर गुजरात से आने वाले सैलानियों का प्रवाह यहां बड़ी संख्या में देखने को मिलता है। इसी सीजन में अब तक 6 लाख से अधिक पर्यटक जैसलमेर घूमने आ चुके हैं।
विज्ञापन

 
ऐतिहासिक और भूतिया किस्सों से जुड़े स्थल भी आकर्षण का केंद्र
जैसलमेर में सोनार किला, गढ़ीसर झील, चारबाग छतरियां, कुलधरा गांव और वॉर म्यूजियम प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। इनमें कुलधरा गांव अपनी रहस्यमयी और भूतिया कहानियों के कारण पर्यटकों की खास रुचि का केंद्र बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: लापता भाई का हमशक्ल ढूंढा, दोस्ती गांठी... फिर कर दी हत्या; 60 लाख का बीमा हड़पने के लिए अपराध
 
सम के धोरों की सफारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अलग ही आकर्षण
रेतीले धोरों पर सफारी, टेंटों में बीतने वाली मखमली रातें, लोक संगीत और कालबेलियों का नृत्य सैलानियों को बार-बार जैसलमेर खींच लाते हैं। सैलानियों की भीड़ का सबसे बड़ा आकर्षण यही सम का इलाका है, जहां हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अलग ही रंग जमता है।
विज्ञापन

 
भाजपा की सरकार आने पर सम से खुडी की ओर पर्यटन को मोड़ने की पहल की जाती रही है। इस बार भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने योग दिवस का आयोजन खुडी में करते हुए पर्यटन को नई दिशा देने का प्रयास किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें