फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Pakistan: युद्धविराम के बावजूद देर रात तक गूंजे धमाके, अब पटरी पर लौटा जनजीवन, बाजार खुले

Sun, 11 May 2025 04:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

कल भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद जैसलमेर में देर रात तक पाकिस्तानी ड्रोन हमले देखे गए। इसी के चलते रातभर इलाके में ब्लैकआउट रहा लेकिन आज सुबह से जनजीवन वापस सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युद्धविराम की घोषणा के बावजूद शनिवार देर रात तक पाकिस्तानी ड्रोन हमले राजस्थान के बॉर्डर से सटे कई इलाकों में होते रहे, जिन्हें भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया। जैसलमेर में भी शनिवार रात एक के बाद एक छह धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे सीमावर्ती इलाकों में तनाव का माहौल बना रहा।

विज्ञापन



हालांकि रविवार सुबह से जैसलमेर सहित आसपास के बॉर्डर क्षेत्र सामान्य स्थिति में लौट आए हैं। बाजार आम दिनों की तरह खुले हैं और जनजीवन सामान्य हो रहा है। इससे पहले शनिवार शाम को भारत और पाकिस्तान द्वारा सीजफायर की घोषणा के बाद बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलौदी, बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में भी बाजारों को खोल दिया गया था लेकिन अंधेरा होते ही एहतियातन ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। पाली और बालोतरा में भी ब्लैकआउट की स्थिति बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: Sirohi News: पालनपुर-आबूरोड फोरलेन पर कोयले से भरे चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन


जैसलमेर जिला प्रशासन ने बाजारों को खोलने की अनुमति दे दी है, साथ ही आमजन से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील भी की गई है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही हैं।
विज्ञापन


भारत सरकार द्वारा अगले कुछ घंटों में स्थिति की समीक्षा कर अपडेट जारी किया जाएगा, जिसके बाद सीमावर्ती इलाकों में आगे की रणनीति पर जिला प्रशासन निर्णय लेगा और आधिकारिक वक्तव्य जारी करेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें