फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसलमेर-जयपुर लीलन एक्सप्रेस पर ब्रेक: मई में 9 दिन जयपुर तक नहीं जाएगी ट्रेन, फुलेरा में ही थमेंगे पहिए

Mon, 04 May 2026 10:56 AM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर-जयपुर रूट पर चलने वाली लीलन सुपरफास्ट एक्सप्रेस मई में कुछ दिनों तक आंशिक रूप से रद्द रहेगी। कनकपुरा यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते 4–6 मई, 9–10 मई और 12–15 मई के बीच कुल 9 ट्रिप प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर से जयपुर के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को मई महीने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में चल रहे तकनीकी कार्यों के कारण लीलन सुपरफास्ट एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन के अनुसार, जयपुर के पास कनकपुरा यार्ड में महत्वपूर्ण तकनीकी सुधार और मेंटेनेंस का काम चल रहा है। यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में बेहतर रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसी कारण ट्रेन संख्या 12467/12468 जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलन सुपरफास्ट एक्सप्रेस को कुछ दिनों के लिए आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

किन तारीखों में रहेगा असर
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 4 से 6 मई, 9 और 10 मई तथा 12 से 15 मई के बीच कुल 9 ट्रिप प्रभावित रहेंगी। इन दिनों ट्रेन जयपुर तक नहीं जाएगी, बल्कि इसका संचालन केवल जैसलमेर से फुलेरा स्टेशन तक ही सीमित रहेगा। यानी फुलेरा से जयपुर के बीच इस ट्रेन से सफर संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


यात्रियों पर पड़ेगा असर
इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो जयपुर तक सीधी यात्रा के लिए इस ट्रेन पर निर्भर रहते हैं। ऐसे यात्रियों को अब फुलेरा स्टेशन पर उतरकर जयपुर जाने के लिए अन्य ट्रेनों या बस जैसी वैकल्पिक सेवाओं का सहारा लेना पड़ेगा। इससे यात्रा में समय बढ़ सकता है और असुविधा भी होगी।

पढ़ें- Jaisalmer News: गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, जैसलमेर बना सबसे गर्म शहर; कुछ देर की बारिश ने बढ़ाई उमस

रेलवे का बयान
उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि यह कार्य ट्रैक और यार्ड की गुणवत्ता सुधारने के लिए जरूरी है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय इन बदलावों को ध्यान में रखें और रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से ताजा जानकारी लेते रहें।
विज्ञापन


यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, वैकल्पिक ट्रेनों या अन्य परिवहन साधनों की जानकारी पहले से जुटा लें और फुलेरा से जयपुर के बीच अतिरिक्त समय को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें