फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: स्कूल से घर लौट रही थी मासूम, अचानक युवक ने गर्दन पर मारी ब्लेड; इलाके में सनसनी

Sat, 04 Apr 2026 08:55 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर के रामदेवरा में स्कूल से लौट रही 11 साल की बच्ची पर एक अधेड़ व्यक्ति ने ब्लेड से हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी गर्दन पर वार किया, तभी आसपास मौजूद महिलाओं ने उसे बचा लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मासूम को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर जिले के रामदेवरा कस्बे में शुक्रवार को एक ऐसी दहला देने वाली घटना हुई, जिसने पूरे इलाके सनसनी फैला दी। स्कूल से घर लौट रही 11 वर्षीय मासूम बच्ची को एक अधेड़ व्यक्ति ने रास्ते में रोककर जबरदस्ती उठाने की कोशिश की। जब बहादुर बच्ची ने पूरी ताकत से विरोध किया तो हमलावर ने ब्लेड निकालकर उसकी गर्दन पर वार कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास की महिलाएं दौड़ी आईं और उसे हमलावर के चंगुल से छुड़ाया। फिलहाल बच्ची का पोकरण जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन


मासूम का इलाज जारी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्ची रोज की तरह स्कूल से घर लौट रही थी। तभी करीब 51 साल के एक व्यक्ति ने अचानक उसका रास्ता रोका और जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए खुद को छुड़ाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आरोपी ने गुस्से में आकर ब्लेड से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची महिलाओं ने साहस के साथ आगे बढ़कर बच्ची को उसके चंगुल से मुक्त कराया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को तुरंत रामदेवरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पोकरण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पहले भी कई बार पीछा कर चुका है आरोपी
घायल बच्ची ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि आरोपी उसी के मोहल्ले का रहने वाला है और उसकी एक दुकान भी है। उसने यह भी बताया कि यह पहली बार नहीं था,यह  युवक पिछले करीब एक साल से उसे परेशान कर रहा था और कई बार उसका पीछा भी कर चुका था। बच्ची ने पहले भी उसका विरोध किया था, लेकिन उसने अपनी हरकतें बंद नहीं की। घटना की सूचना मिलते ही रामदेवरा पुलिस हरकत में आई। एएसआई दईदान सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूरा ब्यौरा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश तेज़ कर दी गई है। इस घटना ने क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा और प्रशासनिक सतर्कता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें