फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जैसलमेर में जीएसटी काउंसिल की मीटिंग शुरु, राजस्थान के दो मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

Sat, 21 Dec 2024 02:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Rajasthan: जैसलमेर में पहली बार जीएसटी काउंसिल की बैठक शुरु हो गई है। इसमें बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इससे लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। वहीं राजस्थान के दो मुद्दों पर भी चर्च संभव है। 

विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और डिप्टी सीएम दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की बैठक जैसलमेर में शुरू हो चुकी है। इसमें  कई वस्तुओं पर जीएसटी की दरों में बदलाव के आसार पर है। बैठक में शामिल होने से पूर्व सीएम के नामित प्रतिनिधि मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि काउंसिल में डिस्कशन के लिए हैं राजस्थान के दो मुद्दे हैं। जिन्हें गोपनीयता के चलते फिलहाल नहीं बताया जा सकता है। बैठक खत्म होने के बाद इस पर चर्चा की जाएगी। मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि राजस्थान की पर्यटन इकाइयों  को रियायत देने के मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंत्री समूह की सिफारिशें के आधार पर कुछ आइटम्स से जीएसटी कम होगी, जबकि लग्जरी आइटम्स पर टैक्स बढ़ने की संभावना है। 

इनमें संभवाना

  • 5 लाख तक के स्वास्थ्य बीमा को GST मुक्त करने की संभावना
  • जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा लगने वाले 18 प्रतिशत जीएसटी की दरों को कम करने की संभावना 
  • इन दरों को 5 प्रतिशत से 12 प्रतिशत करना संभव
  • 5 लाख तक के स्वास्थ्य बीमा को GST से मुक्त करना संभव 
  • बुजुर्गों के बीमा पर जीएसटी छूट का दायरा बढ़ाने की संभावना 
  • बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी पूरी तरह हटाना संभव
  • छोटी पेट्रोल डीजल कारों पर जीएसटी बढ़ने की संभावना


वहीं कई वस्तुओं पर जीएसटी की दरों में बदलाव के आसार होंगे, जिसमें सिगरेट, गुटखा सहित तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने पर विचार पर चर्चा होगी। इसकी मंत्री समूह ने टैक्स की दर बढ़ाने की सिफारिश की थी। वहीं तंबाकू प्रोडक्ट पर 28 से बढ़ाकर 35 प्रतिशत तक टैक्स दरें करने का सुझाव भी दिया गया है।

विज्ञापन


और क्या-क्या

  • टर्म इंश्योरेंस पर खत्म हो सकता है GST
  • ऑनलाइन खाना मंगवाना सस्ता होने के आसार
  • ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफार्म पर GST 18% से घटाकर 5% हो सकती है
  • बोतलबंद पानी, नोटबुक, साइकिल पर जीएसटी की दर 18% से घटकर  5% करने का प्रस्ताव 
  • बोतलबंद पानी, नोट बुक, और 10 हजार रूपए से कम कीमत वाली साइकिलों पर GST 18% से घटाकर 5% करने का प्रस्ताव 


ब्रांडेड जूते और घड़ियां और महंगे होना संभव

  • 15 हजार से ज्यादा कीमत वाले जूतों पर 28% टैक्स का प्रस्ताव
  • 15 हजार से ज्यादा कीमत के जूतों पर GST 18%से बढ़ाकर 28% किया जाना तय होना संभव
  • 25 हजार कीमत से ज्यादा की घड़ियों पर भी 28% जीएसटी लगाने का प्रस्ताव
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें