फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: 13 दिन बाद पकड़े गए हिरण के शिकारी, वन विभाग ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, बंदूक और जीप बरामद

Mon, 05 Feb 2024 06:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर जिले में मोहनगढ़ नहरी इलाके के नेहड़ाई क्षेत्र में 23 जनवरी को चिंकारा हिरण शिकार मामले में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। वन विभाग मोहनगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनगढ़ नहरी इलाके के नेहड़ाई क्षेत्र में 23 जनवरी को चिंकारा हिरण शिकार मामले में वन विभाग की टीम ने सोमवार को कार्रवाई की। शनिवार को विश्नोई समाज समेत वन्य जीव प्रेमियों द्वारा वन विभाग की नेहड़ाई चौकी के बाहर धरना लगाने और सोमवार को आमरण अनशन पर बैठने पर वन विभाग हरकत में आया। वन विभाग मोहनगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो शिकारियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


शिकारियों के पास से एक टोपीदार बंदूक और शिकार में इस्तेमाल की गई जीप को भी बरामद किया। वन विभाग के रेंजर अरुण कुमार सोनी ने बताया कि दोनों शिकारियों को वन्य जीव अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है और दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

23 जनवरी को हुआ था हिरण का शिकार
वन विभाग के रेंजर अरुण कुमार सोनी ने बताया कि मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में 23 जनवरी को दो शिकारियों द्वारा एक चिंकारा हिरण शिकार किया गया था, जिसकी रिपोर्ट दिनेश विश्नोई ने दर्ज करवाने के बाद शिकारी बरियम खान व गणे खान को गिरफ्तार किया गया। शिकार में इस्तेमाल की गई जीप गाड़ी व एक टोपीदार बंदूक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


नेहड़ाई वन विभाग की चौकी के आगे धरना जारी
हिरण शिकार के मामले में नेहड़ाई चौकी के बाहर विश्नोई समाज व वन्य जीव प्रेमियों का धरना शनिवार से जारी है। धरने पर पांच लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं। धरने पर बैठे ग्रामीणों और विश्नोई समाज के वन्य जीव प्रेमियों ने बताया कि हमें वन विभाग द्वारा कार्रवाई करने की वन विभाग द्वारा न तो कोई जानकारी दी गई है और न ही कोई बड़ा अधिकारी मौके पर आया है। इसलिए वन्य जीवों के लिए हमारा धरना व भूख हड़ताल जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें