विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश भर में परिवार कल्याण प्रोत्साहन सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। राज्यस्तरीय समारोह झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर सभागार में सुबह 10 बजे आयोजित होगा।
प्रदेश के निदेशक परिवार कल्याण डॉ रवि प्रकाश माथुर ने बताया, इस साल की थीम " आज़ादी के अमृत महोसत्व में हम लें संकल्प, परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प" निर्धारित है। डॉ माथुर ने बताया कि परिवार कल्याण सेवाओं के अंतगर्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले और परिवार कल्याण के लक्ष्य अर्जित करने वाले चिकित्सा संस्थानों और कार्मिकों को परिवार कल्याण प्रोत्साहन योजना के तहत ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा चलेगा...
उन्होंने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर चिकित्सा विभाग द्वारा 27 जून से 10 जुलाई तक जनसंख्या मोबिलाइजेशन पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसमें परिवार नियोजन सेवाओं के योग्य दंपतियों से स्वास्थ्य कार्मिक संपर्क करते हैं। 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा आयोजित कर योग्य दंपत्तियों को उनकी जरूरत के अनुसार परिवार नियोजन के ग्रभ निरोधक साधन निशुल्क उपलब्ध करवाये जाएंगे। इस अवसर पर बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए सामूहिक प्रयास बढ़ाने के बारे में विस्तार से प्रदेश भर में चिंतन सत्रों का आयोजन किया जाएगा।