फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान मौसम: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय, 20 जिलों में यलो अलर्ट; सवाई माधोपुर में सुबह बारिश

Mon, 01 Jun 2026 07:08 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और रेत के बवंडर देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने 4 जून तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताते हुए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
जैसलमेर में मौसम ने अचानक करवट ली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजस्थान में भीषण गर्मी के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। लगातार दूसरे दिन रेत के बवंडर, आंधी और बारिश के बाद सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए 4 जून तक आंधी, बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

सोमवार सुबह सवाई माधोपुर और आसपास के इलाकों में बारिश हुई, जबकि जयपुर और दौसा में सुबह से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही स्वरूप बना रहेगा।

रविवार को जैसलमेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज रेत का बवंडर उठा, जिससे कई इलाकों में दृश्यता प्रभावित हुई। बाद में बारिश और ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर और जालोर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

विज्ञापन


यह भी पढें- जैसलमेर में आया रेत का ऐसा बवंडर: जिसने कुछ ही मिनटों में दोपहर को आधी रात में बदला; देखें वीडियो

प्रमुख शहरों में तापमान की स्थिति

( अधिकतम तापमान)

बाड़मेर 42 डिग्री सेल्सियस

जैसलमेर 41.5 डिग्री सेल्सियस

जालोर 39.1 डिग्री सेल्सियस

जोधपुर 38.9 डिग्री सेल्सियस

उदयपुर 38.2 डिग्री सेल्सियस

वनस्थली (टोंक) 38.2 डिग्री सेल्सियस

चित्तौड़गढ़ 38.0 डिग्री सेल्सियस

कोटा 37.4 डिग्री सेल्सियस

श्रीगंगानगर 37.3 डिग्री सेल्सियस

अलवर 37.0 डिग्री सेल्सियस

जयपुर 35.6 डिग्री सेल्सियस

सीकर 35.0 डिग्री सेल्सियस

अजमेर 34.2 डिग्री सेल्सियस

हीटवेव से मिली राहत

पिछले सप्ताह 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान अब कई शहरों में 35 से 38 डिग्री के बीच आ गया है। जयपुर, अजमेर, सीकर, अलवर और कोटा सहित अधिकांश शहरों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि सक्रिय वेदर सिस्टम के चलते अगले कुछ दिनों तक लू चलने की संभावना कम रहेगी।

अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम?

- 4 जून तक आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना।  कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी संभव है। इस दौरान अधिकतम  तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में फिलहाल भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी और जून के पहले सप्ताह तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें