फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: 18 मार्च से राजस्थान में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी और ओलावृष्टि की संभावना

Tue, 17 Mar 2026 07:19 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 18 मार्च से राजस्थान में एक मजबूत सिस्टम सक्रिय होगा। इसके असर से 20 मार्च तक कई जिलों में बादल छाने, हल्की बारिश, तेज हवा और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। 18 मार्च को 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया।

विज्ञापन
मौसम की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 18 मार्च से प्रदेश में एक मजबूत सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिसके असर से 20 मार्च तक कई जिलों में बादल छाने, हल्की बारिश, तेज हवा और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। 18 मार्च के लिए 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

पिछले दो दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी में कमी आई है। सोमवार को कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जबकि रात के तापमान में भी गिरावट आई और कई जगह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।
सोमवार को राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर में बादल रहने से धूप कमजोर रही और हल्की हवा भी चली। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हनुमानगढ़ में 24.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा चूरू और बीकानेर में 32.8 डिग्री, जैसलमेर व उदयपुर में 34.8 डिग्री, बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ में 38.6 डिग्री, जालोर में 35.5 डिग्री, सिरोही में 33.4 डिग्री, जोधपुर में 36 डिग्री, फलोदी में 37.6 डिग्री और कोटा में 36.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में तापमान सामान्य से नीचे रहा, जबकि चूरू, बीकानेर और उदयपुर में यह सामान्य के आसपास दर्ज हुआ।न्यूनतम तापमान की बात करें तो फतेहपुर में सबसे कम 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। नागौर में 13.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 14 डिग्री, अलवर में 15.2 डिग्री, बारां में 15.3 डिग्री, सीकर में 15.5 डिग्री और चूरू में 15.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढें- अंधविश्वास में अमानुष बना पति: दो पत्नियों के साथ क्यों किया ऐसा? तीसरी पर दोस्त-रिश्तेदारों से संबंध बनाने का डाल रहा था दबाव

इसके अलावा भीलवाड़ा में 16 डिग्री, वनस्थली (टोंक) व झुंझुनूं में 16.6 डिग्री, पिलानी में 16.4 डिग्री, दौसा में 16.7 डिग्री, करौली में 16.5 डिग्री, हनुमानगढ़ में 16.3 डिग्री, जोधपुर में 16.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 17.4 डिग्री, उदयपुर में 17.8 डिग्री और जैसलमेर में 18.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

जयपुर में 18 मार्च से बदलेगा मौसम, बादल-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

 मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 17 मार्च को जयपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 18 मार्च से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 20 मार्च तक जयपुर सहित आसपास के इलाकों में बादल छाने, हल्की बारिश, तेज हवा चलने और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना जताई गई है।
पिछले दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर जयपुर के मौसम पर भी दिखाई दिया है। सोमवार सुबह जयपुर में हल्के बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें