फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today: जयपुर में जोरदार बारिश, देर रात तक चली झमाझम में भीगा शहर

Thu, 21 Aug 2025 07:55 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update Today :देर रात जयपुर में तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। 1 जून से 20 अगस्त तक राजस्थान के कई जिलों में सामान्य से 60% तक अधिक वर्षा हुई। 
विज्ञापन
: जयपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर देर रात तक चला जिसमें पूरा शहर भीग गया।  बुधवार शाम को 22 गोदाम, सी-स्कीम, टोंक रोड, राम बाग सर्किल, स्टैच्यू सर्किल, जवाहर नगर, सोडाला, राजापार्क, वैशालीनगर, सिविल लाइंस समेत शहरभर में बारिश हुई। इसके बाद देर रात फिर से बारिश दौर शुरू हुआ जो सुबह तक जारी रहा। राजस्थान के अन्य जिलों में भी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

पिछले 24 घंटे के दौरान सिरोही के आबूरोड पर 31, झालावाड़ के झालरापाटन में 50, मनोहरथाना में 28, अकलेरा में 45 और झालावाड़ शहर में 46MM पानी बरसा। प्रतापगढ़ के धरियावद में 28, बांसवाड़ा के केसरपुरा में 21, राजसमंद के खमनोर में 10 और चित्तौड़गढ़ के कपासन में 20 MM बारिश हुई। उदयपुर के बारापाल में 14, गोगुंदा में 12, श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट में 16, कोटा में 19.5, जालोर में 18.5, बारां के किशनगंज में 25, डूंगरपुर के गलियाकोट में 15 और चिखली में 12MM बरसात दर्ज हुई।

ये भी पढें-  Alwar News: गैंगस्टरों और गौ तस्करों पर कसेगा शिकंजा, आईजी राहुल प्रकाश ने दिए सख्त निर्देश

राजस्थान में अब तक हुई बारिश के आंकड़े : वहीं जल संसाधन विभाग ने राजस्थान में अब तक हुई बारिश के आंकड़े जारी किए हैं। 1 जून से 20 अगस्त तक का आंकड़ा जारी किया है। इसके अनुसार अजमेर, बारां, ब्यावर, धौलपुर, डीडवाना-कुचामन, गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर और टोंक में सामान्य से 60 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. अलवर, बालोतरा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, डीग, जयपुर, जालोर, झालावाड़, जोधपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, नागौर, पाली, फलोदी, राजसमंद, सवाई माधोपुर में 20 से 59 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. जबकि बांसवाड़ा, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जैसलमेर, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, सलूंबर, सिरोही और उदयपुर में 19 से माइनस 19 प्रतिशत बारिश दर्ज हुई है.

विज्ञापन


1 जून से 20 अगस्त तक राजस्थान में वर्षा की स्थिति (जिलेवार):

वर्षा की स्थिति

जिले

60% या उससे अधिक सामान्य से अधिक वर्षा

अजमेर, बारां, ब्यावर, धौलपुर, डीडवाना-कुचामन, गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, टोंक

20% से 59% अधिक वर्षा

अलवर, बालोतरा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, डीग, जयपुर, जालोर, झालावाड़, जोधपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, नागौर, पाली, फलोदी, राजसमंद, सवाई माधोपुर

-19% से +19% (सामान्य या थोड़ी कमी)

बांसवाड़ा, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़*, डूंगरपुर, जैसलमेर, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, सलूंबर, सिरोही, उदयपुर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें