फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: नीट में एडमिशन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी, आरोपी विवेक उर्फ विनीत जोशी गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 07:38 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: जयपुर पुलिस ने नीट परीक्षा में चयन कमेटी का सदस्य बनकर एमबीबीएस एडमिशन दिलाने का झांसा देने वाले ठग विवेक उर्फ विनीत जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई राज्यों में करोड़ों की ठगी कर चुका है और पीड़ितों को फर्जी CBI आईडी कार्ड भेजकर धमकाता था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विनीत जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में थाना श्याम नगर और जयपुर दक्षिण पुलिस ने नीट परीक्षा में पास करवाकर एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी विवेक उर्फ विनीत जोशी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से खुद को नीट चयन समिति का सदस्य बताकर छात्रों के अभिभावकों को विश्वास में लेता और मोटी रकम ऐंठता था।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण आईपीएस राजर्षि राज ने बताया कि 17 जून 2023 को परिवादी महेश चंद अग्रवाल निवासी श्याम नगर जयपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी खुशी अग्रवाल ने NEET परीक्षा दी थी। 23 मार्च 2023 को परिवादी के मोबाइल पर नंबर 9971248560 से संदेश आया, जिसमें व्यक्ति ने खुद को विनीत जोशी बताया और कहा कि वह नीट चयन कमेटी का सदस्य है। उसने अपना रजिस्ट्रेशन नंबर 23NUGR124 AIR1128 FOR SMS JAIPUR बताते हुए दावा किया कि वह बच्ची का एमबीबीएस में एनआरआई कोटे के तहत एडमिशन करा देगा।

विज्ञापन


आरोपी ने सीट रिजर्व करने के नाम पर पहले ₹50,000 और बाद में कुल ₹5,50,000 की राशि ले ली। जब एडमिशन नहीं हुआ और परिवादी ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने CBI अधिकारी का फर्जी पहचान पत्र भेजकर धमकाना शुरू कर दिया।

घटना पर थाना श्याम नगर में मुकदमा संख्या 273/2023, धारा 419, 420 IPC के तहत दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल DCP दक्षिण ललित किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में, एसीपी सोडाला योगेश चौधरी की सुपरविजन में, थानाधिकारी दलबीर सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- Rajasthan: ‘भाजपा का बस चले तो वह चुनाव करवाए ही नहीं’, धन वितरण और SIR को लेकर निर्वाचन आयोग पर भी बरसे पायलट

टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। इस दौरान जानकारी मिली कि आरोपी अलवर जेल में किसी अन्य प्रकरण में निरुद्ध है। इसके बाद न्यायालय से वारंट प्राप्त कर आरोपी को जेल से दस्तयाब किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने ठगी की रकम 100 से अधिक खातों में ट्रांसफर की है और वह राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, गुरुग्राम और मध्यप्रदेश में भी लोगों से ठगी कर चुका है। आरोपी को न्यायालय ने 19 नवंबर 2025 तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस उससे ठगी के नेटवर्क, साथियों और बैंक खातों की विस्तृत जांच कर रही है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें