फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: एसएमएस अस्पताल में लावारिस लाश, इंसानियत की हुई मौत; इलाज मिलता तो बच जाती जान

Tue, 24 Sep 2024 10:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: राजधानी के चर्चित एसएमएस अस्पताल में एक व्यक्ति लाश लावारिस अवस्था में मिली। बताया जा रहा है कि यह लावारिस व्यक्ति अस्पताल के अंदर खुले स्थान पर पड़ा हुआ था और उसने कई बार मदद की गुहार लगाई, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक लावारिस व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। प्रत्यक्षदर्शी बताते है कि यह व्यक्ति पिछले चार दिनों से अस्पताल परिसर में बेसहारा हालत में था, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार यह लावारिस व्यक्ति अस्पताल के अंदर खुले स्थान पर पड़ा हुआ था और उसने कई बार मदद की गुहार लगाई, लेकिन न तो न ही वहां से गुजरने वाले लोगों ने उसकी मदद की। चार दिनों तक वह दर्द से तड़पता रहा और आखिरकार उसकी मृत्यु हो गई।

इस घटना के बाद जब उसकी मृत शरीर अस्पताल परिसर में पाई गई तब अस्पताल और आम जनता के बीच हड़कंप मच गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर गहरा आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि यदि समय पर इस व्यक्ति को चिकित्सा सहायता मिल जाती, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें