फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: होली पर भांग का नशा विदेशी मेहमानों पर पड़ा भारी, अस्पताल में गुजारे दो घंटे; जानें

Sat, 15 Mar 2025 11:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: हर साल होली पर बढ़ते हुड़दंग और लापरवाही के चलते इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे होली का आनंद संयम और सतर्कता के साथ लें, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन
एसएमएस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में होली की मस्ती में डूबे विदेशी पर्यटकों को भांग का नशा भारी पड़ गया। धुलंडी के दिन रंग खेलते समय पांच विदेशी मेहमानों ने भांग का सेवन कर लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। नशा इतना ज्यादा हो गया कि उन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया।

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के अनुसार, करीब दो घंटे तक उपचार के बाद जब उनका नशा कुछ कम हुआ, तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि भांग का असर शरीर पर अलग-अलग तरीकों से पड़ सकता है, जिससे उल्टी, घबराहट और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस जवानों का होली बहिष्कार, डीपीसी समेत अन्य मांगों को लेकर नाराजगी    
विज्ञापन
विज्ञापन


धुलंडी पर हुड़दंग बना मुसीबत, 30 लोग अस्पताल पहुंचे
होली के जश्न में मस्ती और हुड़दंग कई लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर गया। धुलंडी के दिन अति उत्साह और लापरवाही के कारण करीब 30 घायल मरीजों को एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। इनमें से ज्यादातर को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एसएमएस ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि 27 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि तीन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भर्ती किया गया है। चिकित्सक उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें