फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: 22 सितंबर से होगा भव्य रामलीला का मंचन, 25 को निकलेगी श्रीराम की बारात, 2 अक्टूबर को रावण दहन

Thu, 18 Sep 2025 04:26 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 सितम्बर से न्यू गेट स्थित रामलीला मैदान पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। मथुरा से आए कलाकार इस रामलीला को मंच पर जीवंत बनाएंगे।
 
विज्ञापन
रामलीला कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलाबी नगरी जयपुर अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। इसी शृंखला में इस वर्ष भी श्री सनातन धर्म महोत्सव समिति, जयपुर द्वारा 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला का मंचन प्रतिदिन शाम 7 से रात 10 बजे तक रामलीला मैदान, न्यू गेट पर होगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत 22 सितम्बर को गणेश पूजन और नारद मोह लीला से होगी। इसके बाद राम जन्म, अहिल्या उद्धार, ताड़का वध, धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर से लेकर लंका विजय और राम राज्याभिषेक तक सभी प्रमुख प्रसंग मंचित होंगे। 25 सितम्बर को विशेष आकर्षण रहेगा, जब श्रीरामजी की भव्य बारात प्राचीन श्रीरामचंद्रजी मंदिर, चांदपोल बाजार से निकलेगी और छोटी चौपड़, त्रिपोलिया, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, बापू बाजार, न्यू गेट से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। इस दौरान शहरवासी बारात का स्वागत करेंगे।

ये भी पढ़ें: Barmer News: शराब ठेके के सेल्समैनों पर खूनी हमला, एक की मौत, दूसरे को गंभीर हालत में जोधपुर रैफर किया
विज्ञापन


2 अक्टूबर को विजयादशमी पर 51 फुट ऊंचे रावण का दहन होगा, जो इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके साथ ही स्वचालित झांकियां, चित्रकला प्रदर्शनी, मेहंदी कार्यक्रम, रामायण पात्र वेशभूषा प्रतियोगिता तथा नवदुर्गा झांकी भी आयोजित की जाएगी। बच्चों के मनोरंजन हेतु झूले और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी मेले का हिस्सा होंगे।

इस अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार मथुरा से आमंत्रित किए गए हैं। प्रतिदिन संत-समाज और विशिष्ट नागरिकों की उपस्थिति से यह आयोजन और भी भव्य बनेगा। समिति के पदाधिकारियों ने पोस्टर विमोचन कर प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न मंदिरों और सामाजिक संस्थाओं को आमंत्रण भी दिया है।
विज्ञापन


समिति की संरक्षक एवं जयपुर की सांसद मंजू शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक धरोहर को जीवित करता है बल्कि नई पीढ़ी को भी भारतीय परंपराओं से जोड़ने का कार्य करेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें