फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: एसआई भर्ती 2021 पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, हजारों अभ्यर्थियों की निगाहें टिकीं

Mon, 27 Apr 2026 10:57 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: राजस्थान एसआई भर्ती 2021 को रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। चयनित और अचयनित अभ्यर्थियों ने अपने-अपने पक्ष रखे हैं। कोर्ट का फैसला तय करेगा कि भर्ती बहाल होगी या रद्द ही रहेगी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकीं हजारों अभ्यर्थियों की निगाहें - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की बहुचर्चित सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2021 मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा भर्ती रद्द किए जाने के फैसले के खिलाफ दायर विशेष अनुमति याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ सुनवाई करेगी। इस मामले को लेकर हजारों चयनित और अचयनित अभ्यर्थियों की उम्मीदें न्यायालय के फैसले पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान हाईकोर्ट ने 4 अप्रैल 2026 को अपने निर्णय में SI भर्ती 2021 को रद्द कर दिया था। अदालत ने माना था कि भर्ती परीक्षा के दौरान पेपर लीक और अन्य गंभीर अनियमितताओं के कारण पूरी चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हुई है। हाईकोर्ट ने एकलपीठ के फैसले को बरकरार रखते हुए भर्ती निरस्त करने का आदेश दिया था।

चयनित अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
हाईकोर्ट के फैसले के बाद चयनित अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा था। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सभी उम्मीदवारों को एक साथ दोषी ठहराना उचित नहीं है। उनका तर्क है कि जिन अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुसार हुआ है, उन्हें सेवा में बनाए रखा जाना चाहिए, जबकि दोषियों के खिलाफ अलग से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


अचयनित अभ्यर्थियों ने भी दाखिल की कैवियट
वहीं दूसरी ओर अचयनित अभ्यर्थियों ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैवियट दायर कर अपना पक्ष मजबूती से रखा है। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में व्यापक गड़बड़ियां सामने आई हैं, इसलिए पूरी भर्ती को रद्द करना ही न्यायसंगत कदम है। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया है कि बिना उनका पक्ष सुने कोई भी आदेश पारित न किया जाए।

ये भी पढ़ें-  बांसवाड़ा में युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा, 10 से 12 घर जले; गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव
विज्ञापन


भविष्य की भर्तियों पर भी पड़ेगा असर
यह मामला केवल एक भर्ती प्रक्रिया तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे भर्ती प्रणाली की पारदर्शिता, निष्पक्षता और न्यायिक हस्तक्षेप जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे जुड़े हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट का फैसला भविष्य में होने वाली सरकारी भर्तियों के लिए एक अहम उदाहरण बन सकता है। अब सभी की नजरें आज की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि भर्ती को बहाल किया जाएगा या हाईकोर्ट के फैसले को अंतिम माना जाएगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें