फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Storm Alert: राजस्थान में फिर बदला मौसम; नागौर, जोधपुर, पाली समेत 10 जिलों में तूफान का अलर्ट

Thu, 04 Jun 2026 07:24 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से मौसम फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने आज सुबह तात्कालिक चेतावनी जारी कर10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मौसम ने फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने गुरुवार सुबह जारी तात्कालिक चेतावनी में नागौर, जोधपुर, पाली, भीलवाड़ा, ब्यावर, अजमेर, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, धूलभरी आंधी, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


वहीं जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ समेत अधिकांश जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केवल जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर और सिरोही जिलों को अलर्ट से बाहर रखा गया है।

बुधवार को इस सिस्टम का असर दक्षिण राजस्थान में देखने को मिला। उदयपुर में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि डूंगरपुर के साबला क्षेत्र में बेर के आकार के ओले गिरे। बारिश और बादलों की आवाजाही से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
यह भी पढें- दिल्ली अग्निकांड: अपनों से मिलने गए थे राजस्थान के तीन लोग, आग में जिंदा जले; कमरे से बाहर भी नहीं निकल पाए

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और अजमेर संभाग के कई हिस्सों में अंधड़ और बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी दर्ज हो सकती है।

हालांकि, बारिश की गतिविधियों के बीच गर्मी का असर भी बना हुआ है। बुधवार को बीकानेर 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा जैसलमेर में 43.4 और श्रीगंगानगर में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर और सीकर समेत कई शहरों में दिनभर उमस और तेज गर्मी का असर रहा, जबकि शाम को कई स्थानों पर आंधी और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने लोगों को आंधी और मेघगर्जन के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने तथा अनावश्यक रूप से खुले में नहीं निकलने की सलाह दी है।

विज्ञापन


 

 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें