फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनीवाल के लीगल नोटिस पर भाजपा का पलटवार: प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ नहीं मांगेंगे माफी, लीगल सेल देगी जवाब

Wed, 03 Jun 2026 05:36 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल द्वारा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को लीगल नोटिस भेजे जाने के बाद भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है। पार्टी ने कहा कि नोटिस का जवाब कानूनी रूप से दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को लीगल नोटिस भेजे जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने बेनीवाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए स्पष्ट किया है कि पार्टी नोटिस का कानूनी तरीके से जवाब देगी और किसी भी प्रकार के दबाव में नहीं आने वाली है।
विज्ञापन


लीगल सेल के जरिए मिलेगा जवाब
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शगन माहुर ने कहा कि पार्टी को लीगल नोटिस प्राप्त हो चुका है और इसका जवाब भाजपा की लीगल सेल के माध्यम से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का नेतृत्व और कार्यकर्ता ऐसे नोटिसों से घबराने वाले नहीं हैं। पार्टी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए अपना पक्ष मजबूती से रखेगी।

डराने और दबाव बनाने की राजनीति अब नहीं चलेगी
वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापत ने भी बेनीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डराने और दबाव बनाने की राजनीति अब नहीं चलेगी। प्रजापत ने दावा किया कि प्रदेश की जनता पहले भी बेनीवाल को जवाब दे चुकी है और भविष्य में भी उनके राजनीतिक व्यवहार का उचित जवाब मिलेगा।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता न तो झुकेंगे न टूटेंगे
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता न तो झुकेंगे, न टूटेंगे और न ही किसी दबाव में आकर माफी मांगेंगे। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के माफी मांगने की संभावना को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा कोई प्रश्न ही नहीं उठता। उनके अनुसार यदि किसी को माफी मांगनी चाहिए तो उन लोगों को मांगनी चाहिए जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है।

ये भी पढ़ें-  13 महीने बाद खुला कातिल पति का राज: चरित्र शंका में पत्नी का घोंटा गला, आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से लटकाया

इधर, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने भी बेनीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नोटिस का जवाब विधिक प्रक्रिया के तहत दिया जाएगा और भाजपा नेतृत्व किसी प्रकार से घबराने वाला नहीं है।

कुछ राजनीतिक दलों और नेताओं में बेचैनी 
गोपीचंद मीणा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, जिससे कुछ राजनीतिक दलों और नेताओं में बेचैनी दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हनुमान बेनीवाल लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन भाजपा अब हर आरोप का जवाब तथ्यों और कानून के आधार पर देगी।
विज्ञापन


लीगल नोटिस को लेकर शुरू हुई इस राजनीतिक जंग ने प्रदेश की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि भाजपा की ओर से कानूनी जवाब में क्या रुख अपनाया जाता है और आगे यह मामला किस दिशा में बढ़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें