फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: शेखावत का गहलोत सरकार पर हमला, बोले- आपकी नाक के नीचे करोड़ों की नकदी और सोना कहां से आया

Sat, 20 May 2023 07:55 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

शेखावत बोले- मुख्यमंत्री की नाक के नीचे सचिवालय में ढाई करोड़ रुपये नकद और सोना बरामद होना दर्शाता है कि यह सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
विज्ञापन
मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भ्रष्टाचार को लेकर गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोला। शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार की परतें एक-एक कर खुलती जा रही हैं। मुख्यमंत्री की नाक के नीचे सचिवालय में ढाई करोड़ रुपये नकद और सोना बरामद होना दर्शाता है कि यह सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात बयान जारी कर शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री से सीधा सवाल है कि सचिवालय में आखिर इतनी नकदी और सोना आया कहां से? यह किसका है? केवल लीपापोती करने से काम नहीं चलेगा। जनता को जवाब देना ही होगा। शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री जी जनता को आपकी सरकार का भ्रष्टाचार साफ-साफ नजर आ रहा है और वह जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें