फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पानी की समस्या पर वसुंधरा की नाराजगी का असर, केंद्र सरकार ने राजस्थान सरकार को किया तलब; जानें

Wed, 09 Apr 2025 08:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: झालावाड़ जिले के कई इलाकों में पानी संकट को लेकर अफसरों को वसुंधरा राजे ने फटकार लगाई थी। अब इस मामले में केंद्र सरकार ने राजस्थान सरकार से तत्काल रिपोर्ट मांगी है। आइये जानते है पूरा मामला।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेयजल संकट पर राजस्थान में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की नाराजगी के बाद केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई है। केंद्र ने पेयजल संकट पर राजस्थान सरकार से तत्काल रिपोर्ट मांगी है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि झालावाड़ में जल संकट को लेकर वसुंधरा राजे की उठाई गई चिंता को गंभीरता से लिया है। राजस्थान सरकार से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन



पढ़ें: अफसर सो रहे, जनता रो रही, वसुंधरा की पोस्ट से मची उथल-पुथल, सियासी ‘हीट वेव’ के मायने क्या

बता दें कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने झालावाड़ जिले के कई इलाकों में पानी संकट को लेकर अफसरों को फटकार लगाई थी। रायपुर कस्बे में लोगों की शिकायत पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए अफसरों पर तल्ख टिप्पणी की। राजे ने एक्स पर लिखा कि क्या जनता को प्यास नहीं लगती? सिर्फ आप अफसरों को ही लगती है। गर्मी में पेयजल संकट के कारण जनता त्रस्त है। अफसर तृप्त हैं। पानी कागजों में नहीं, लोगों के होठों तक पहुंचे। अफसर सो रहे हैं, लोग रो रहे हैं। मैं ऐसा नहीं होने दूंगी। इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया पर लिखा- जब पूर्व सीएम मजबूर तो आम आदमी की क्या हालत होगी।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें