फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: शीत युद्ध पर लगा विराम; सचिन पायलट ने मुस्कुराकर पूर्व CM वसुंधरा राजे को किया नमस्कार

Fri, 14 Jul 2023 08:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की आज विधानसभा में आमने-सामने मुस्कुराते हुए मुलाकात और बातचीत हुई।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा में सचिन पायलट और वसुंधरा राजे की मुलाकात। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में आज एक रोचक वाकया हुआ, जिसकी सियासी गलियारों में खासकर मंत्री-विधायकों और राजनीतिक पार्टियों में जबरदस्त चर्चा है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की आज विधानसभा में आमने-सामने मुस्कुराते हुए मुलाकात और बातचीत हुई।

विज्ञापन


मौका था विधानसभा सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का, जब सदन में मौजूद वसुंधरा राजे को अपने सामने देखकर सचिन पायलट ने उन्हें नमस्कार कहा। इसके बाद पायलट और वसुंधरा एक दूसरे को देखकर खूब मुस्कुराए और दोनों में बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान सदन में दोनों तरफ बीजेपी और कांग्रेस के कई विधायक भी मौजूद थे। यह मुलाकात सियासी चर्चा का विषय बन गई। 

तकरीबन दो मिनट तक वसुंधरा राजे और सचिन पायलट मुस्कुराकर बातें करते रहे। नाम नहीं छापने की शर्त पर वहां मौजूद एक विधायक ने बताया कि वसुंधरा राजे और सचिन पायलट के बीच बातचीत इंग्लिश में हुई। ऐसा लग रहा था दोनों एक दूसरे के हाल-चाल ही पूछ रहे हैं। ज़्यादा तो विधायकों को भी समझ में नहीं आया, लेकिन मुस्कुराते हुए दोनों के बीच वार्तालाप हुआ। 
विज्ञापन


पायलट कर रहे थे वसुंधरा राज के कथित घोटालों की जांच की मांग
सचिन पायलट और वसुंधरा राजे के बीच मुलाकात की चर्चाएं इसलिए हैं, क्योंकि पिछले काफी समय से सचिन पायलट पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार और घोटाले की जांच कराने की मांग पर अड़े हुए थे। सचिन पायलट लगातार सीएम अशोक गहलोत पर दबाव बना रहे थे कि वह वसुंधरा राज के घोटालों की जांच करवाएं। पायलट ने गहलोत और वसुंधरा पर मिलीभगत के आरोप भी लगाए थे। साथ ही कहा था कि जनता यह बात कह रही है। 

अधर्मी को कभी भी राजयोग नहीं मिल सकता
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इशारों ही इशारों में सचिन पायलट को करारा जवाब देते हुए कहा था कि अधर्मी को कभी भी राजयोग नहीं मिल सकता। वसुंधरा राजे ने यह भी कहा था कि राजनीतिक रूप से षड्यंत्र करने वाले कभी कामयाब नहीं हो सकते, लेकिन इस मुलाकात से दोनों के बीच शीत युद्ध खत्म होता हुआ नजर आया है। आखिर सचिन पायलट का हृदय परिवर्तन कांग्रेस की समझौता वार्ता के बाद कैसे हुआ? यह भी समझ से परे है। पुरानी कहावत है कि राजनीति में कोई स्थाई मित्र या शत्रु नहीं होता। पायलट और वसुंधरा की लंबे समय बाद हुई है पहली मुलाकात आगे क्या रंग लाएगी यह वक्त ही तय करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें