फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sachin Pilot Fast: गहलोत सरकार के खिलाफ पायलट के अनशन पर कांग्रेस सख्त, पार्टी विरोधी गतिविधि करार दिया

Tue, 11 Apr 2023 01:23 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सचिन पायलट के अनशन को लेकर राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अगर अपनी पार्टी की सरकार के साथ कोई मुद्दा है तो इसे मीडिया में और जनता के बीच ले जाने के बजाय पार्टी के भीतर उठाना चाहिए।
विज्ञापन
सचिन पायलट और अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के अनशन को लेकर कांग्रेस सख्त नजर आ रही है। कांग्रेस ने कहा है कि अपनी ही सरकार के विरोध में सचिन पायलट का एक दिन का अनशन पार्टी विरोधी गतिविधि माना जाएगा। बता दें, पायलट ने एक बार फिर बगावती तेवर दिखाते हुए अपनी ही पार्टी की गहलोत सरकार के खिलाफ 11 अप्रैल यानी आज जयपुर के शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


इस संबंध में राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अगर अपनी पार्टी की सरकार के साथ कोई मुद्दा है तो इसे मीडिया में और जनता के बीच ले जाने के बजाय पार्टी के भीतर उठाना चाहिए। मैं पिछले पांच महीने से पार्टी प्रभारी हूं, लेकिन पायलट ने इस मुद्दे पर मुझसे कभी चर्चा नहीं की। रंधावा ने आगे कहा कि वह पायलट से लगातार संपर्क में हैं और अब भी शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत के लिए आग्रह करते हैं, क्योंकि पायलट कांग्रेस पार्टी के निर्विवाद संपत्ति हैं।

सचिन पायलट ने भाजपा शासन में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा उठाकर गहलोत सरकार के खिलाफ अनशन करने की घोषणा की है। समर्थित नेताओं-कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे से चार बजे तक अनशन पर आने को कहा गया है। पायलट ने अपने खेमे के चुनिंदा नेताओं को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है। अनशन में कई विधायक और जयपुर, दौसा, टोंक,अजमेर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, झुंझुनूं क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है। पायलट ने अनशन को लेकर विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा, वेद प्रकाश सोलंकी, जीआर खटाना, इंद्रराज गुर्जर, राजेंद्र गुढ़ा, पीआर मीणा, इंदिरा मीणा समेत अपने कई समर्थक नेताओं से बातचीत की है।

पायलट के समर्थन में कैबिनेट मंत्री खाचरियावास 
गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी पायलट का समर्थन किया है। खाचरियावास ने कहा है कि सचिन पायलट की बात सुनी जानी चाहिए। तमाम कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सड़कों पर उतर सकते हैं। राहुल गांधी भी अदाणी और मोदी के बीच सांठगांठ की जांच कराने की मांग कर रहे हैं। पायलट ने गलत नहीं कहा है।

विज्ञापन


पायलट के पास पार्टियों से ऑफर...
सचिन पायलट के प्रेस वार्ता बुलाने, पिछली बीजेपी सरकार के वक्त सीएम गहलोत के बयानों के वीडियो दिखाने और 11 अप्रैल को अनशन करने की घोषणा को सोची समझी रणनीति माना जा रहा है। सचिन पायलट भी मंझे हुए युवा राजनेता हैं। सूत्र बताते हैं आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने पायलट को राजस्थान में आप पार्टी जॉइन करने पर 2023 में सीएम फेस के रूप में प्रोजेक्ट करने का ऑफर दिया है। दूसरी ओर आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और बीजेपी सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी सचिन पायलट को कांग्रेस छोड़कर नया झंडा थामने की बात कह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें