फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: जयपुर आ रही स्लीपर बस सड़क से 10 फीट नीचे गिरकर पलटी, एक युवती की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Wed, 29 May 2024 09:34 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा में बांदीकुई के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर हरिद्वार से जयपुर आ रही स्लीपर बस डिवाइडर तोड़कर 10 फीट नीचे गिरकर पलट गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल दौसा में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
स्लीपर बस पलटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सवेरे 5.30 बजे के करीब बांदीकुई में सोमाडा गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हरिद्वार से जयपुर जा रही स्लीपर बस डिवाइडर को तोड़ते हुए 10 फीट नीचे गिर गई। घटना में एक युवती मौत हो गई, वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल दौसा भिजवाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 40 लोगों से भरी स्लीपर बस हरिद्वार से जयपुर आ रही थी। अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आने से यह हादसा हो गया। डिवाडर को तोड़ते हुए बस हाईवे के दूसरी तरफ पहुंच गई और करीब 200 मीटर गलत दिशा में चलने के बाद हाईवे से करीब 10 फीट नीचे गिरकर पलट गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को बस से निकाला। 25 से ज्यादा घायलों को दौसा जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां बरेठा, निवाई (टोंक) निवासी एक युवती अंकिता (19) की मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें