फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: प्रताड़ना से तंग युवक की आत्महत्या का मामला, सांसद बेनीवाल ने उठाई मंत्री समेत छह पर कार्रवाई की मांग

Tue, 18 Apr 2023 08:29 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

युवक के सुसाइड मामले में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी सरकार पर उंगली उठाई है। सरकार से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांसद हनुमान बेनीवाल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. महेश जोशी और अन्य छह लोगों पर टॉर्चर और परेशान करने का आरोप लगाते हुए युवक के सुसाइड मामले में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी सरकार पर उंगली उठाई है। सांसद बेनीवाल ने कहा-जयपुर शहर में रामप्रसाद मीणा नाम के व्यक्ति का राजस्थान सरकार के एक मंत्री सहित अन्य कुछ लोगों से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


दबाव से आहत होकर ही रामप्रसाद मीणा ने आत्महत्या की
सांसद ने ट्वीट में राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि रामप्रसाद ने आत्महत्या से पहले वीडियो जारी करके सरकार के मंत्री सहित अन्य लोगों पर जो आरोप लगाए हैं, उससे प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि उनके दबाव से आहत होकर ही उसने आत्महत्या की है।

मंत्री सहित तमाम लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उच्च स्तरीय जांच कराए
सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की है कि सरकार को त्वरित प्रभाव से मंत्री सहित तमाम लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन


एक दर्जन मंत्रियों-विधायकों पर गंभीर आरोप के बावजूद मुख्यमंत्री मौन
सांसद बेनीवाल ने कहा वर्तमान राज्य सरकार सत्ता के मद में डूबी है और सरकार के एक दर्जन मंत्रियों और विधायकों पर गंभीर आरोप लगने के बावजूद मुख्यमंत्री मौन हैं। हनुमान बेनीवाल ने कहा सरकार के मंत्री  सत्ता के मद में चूर हैं और आम जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। आदिवासी समाज के एक युवक की मंत्री और रसूखदारों के दबाव में आत्महत्या कांग्रेस की सरकार के माथे पर कलंक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें