फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ Budget 2025: दिया कुमारी को अफसरों ने सौंपा बजट डाक्यूमेंट, कल सदन में पेश होगा प्रदेश का पहला ग्रीन बजट

Tue, 18 Feb 2025 02:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

वित्त विभाग के अफसरों की टीम ने मंगलवार दोपहर को वित्त मंत्री दिया कुमारी को राज्य सरकार का वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट डॉक्यूमेंट सौंप दिया।
विज्ञापन
वित्त मंत्री दिया कुमारी को बजट डॉक्यूमेंट सौंपते अफसर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री दिया कुमारी बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा में राजस्थान का बजट पेश करेंगी। वित्त विभाग के अफसरों ने मंगलवार दोपहर को दिया कुमारी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट डॉक्यूमेंट सौंप दिया है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव (बजट) देबाशीष पृष्टी, शासन सचिव (व्यय) नवीन जैन, शासन सचिव (राजस्व) कुमारपाल गौतम उपस्थित रहे।

विज्ञापन


बता दें कि वित्त विभाग के अफसरों की टीम बीते दो महीने से बजट तैयार करने में जुटी थी, जो आज वित्त मंत्री दिया कुमारी को सौंप दिया गया। वित्त मंत्री के तौर पर भजनलाल सरकार में दिया कुमारी का ये लगातार दूसरा बजट होगा। राजस्थान की पहली महिला वित्त मंत्री दीया कुमारी ने इससे पहले पिछले वर्ष 2024 में भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया था। 

पांच लाख करोड़ से ज्यादा हो सकता है बजट
राजस्थान का आने वाला बजट पांच लाख करोड़ से अधिक का हो सकता है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पेश किए गए राज्य सरकार ने चार लाख 95 हजार करोड़ का कुल व्यय प्रस्तावित किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन


राजस्थान पर कर्ज 6 लाख 88 हजार करोड़
मौजूदा समय में राजस्थान पर कुल कर्ज 6 लाख 88 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है और प्रति व्यक्ति कर्ज का भार लगभग 85 हजार रुपये है। पिछले बजट का कुल 54 प्रतिशत हिस्सा सामाजिक सेवाओं पर खर्च किया जाना प्रस्तावित किया गया। इसके बाद विद्युत क्षेत्र दूसरा सबसे बड़ा सेक्टर रहा जिस पर बजट का 14 प्रतिशत खर्च हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें