जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों ने प्रमुखता से अपनी पीने के पानी की समस्या को रखा। उन्होंने बताया कि सीवर लाइन का पानी पीने के पानी में मिल रहा है, जिससे पानी दूषित हो गया है और इसे पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। कुछ नागरिक इस समस्या की गंभीरता दिखाने के लिए नाले के दूषित पानी की बोतलें भी लेकर आए।
वार्ड नं. 20 के पार्षद और अन्य उपस्थित लोगों ने अधिकारियों पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे कच्ची बस्ती जैसी स्थिति में रहने को मजबूर हैं। इस दौरान दिया कुमारी ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि 10 दिनों के भीतर इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
पार्षद राजेश गुर्जर ने चेतावनी दी कि अगर समय पर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्रवासी जल भवन का घेराव करेंगे। जनसुनवाई में मौजूद अधिकारियों को समस्या के त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया गया।