फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reet Exam: रीट में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी, अब तक आए 11.42 लाख आवेदन; परीक्षा 27 फरवरी को

Tue, 14 Jan 2025 09:00 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Reet Exam: रीट के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 जनवरी 2025 निर्धारित है। ऐसे में इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन कर लें। अब तक रीट एग्जाम के लिए 11 लाख 42 हजार 107 आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन
रीट परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। बोर्ड को सोमवार शाम तक 11 लाख 42 हजार 107 आवेदन मिले हैं। इनमें लेवल एक के 2 लाख 84 हजार 869 आवेदन, लेवल दो के 7 लाख 66 हजार 805 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 90 हजार 433 आवेदकों ने दोनों स्तरों के लिए आवेदन किया है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे पूरी तरह जांच परख कर, समय रहते ऑनलाइन आवेदन भरे।

विज्ञापन


बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक कर परीक्षा शुल्क जमा करवा कर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा कराने के बाद ही आवेदन की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। रीट परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

अभ्यर्थी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। लेवल एक व दो के लिए 550 रूपए परीक्षा शुल्क रखा गया है। कोई अभ्यर्थी दोनों लेवल के लिए आवेदन करता है तो उसे 750 रूपए शुल्क देना होगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि पूरी तरह सोच समझकर एवं जांच कर समय रहते ऑनलाइन आवेदन करे।
विज्ञापन


एक बार ऑनलाइन आवेदन लॉक करने के बाद उसमें अभ्यर्थियों के स्तर पर संशोधन किया जाना संभव नहीं है। अभ्यर्थी यह तय कर लें कि उन्होंने जो भी जानकारियां फीड की है वे पूरी तरह सही, सुस्पष्ट एवं रिकॉर्ड के अनुरूप है। अभ्यर्थी के फीड करते ही सारा डाटा बोर्ड के सर्वर पर सेव हो जाएगा। उसमें अभ्यर्थी के स्तर पर बदलाव नहीं किया जा सकेगा। 

बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा 27 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्राथमिक स्तर (लेवल 1) और उच्च प्राथमिक स्तर (लेवल 2) की परीक्षाएं अलग-अलग समय पर होगी। बोर्ड यह व्यवस्था सुनिश्चित करेगा कि दोनों परीक्षाओं के संचालन में कोई परेशानी न हो।

प्रथम पारी की परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12.30 बजे तक होगी एवं द्वितीय पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे से सायं 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने यह भी सुनिश्चित किया है कि परीक्षा को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और निगरानी के लिए विशेष टीमें तैनात की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें