फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौमूं में ‘रावण राज’: विधानसभा में कांग्रेस विधायक शिखा बराला का बड़ा आरोप, कहा- भू-माफिया से जुड़े भाजपा नेता

Mon, 09 Mar 2026 06:47 PM IST
Himanshu Priyadarshi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: चौमूं क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण का मुद्दा कांग्रेस विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने भू-माफियाओं और राजनीतिक संरक्षण का आरोप लगाते हुए सरकार से अवैध कॉलोनियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक शिखा बराला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के चौमूं क्षेत्र में बढ़ती अवैध कॉलोनियों और भू-माफियाओं की गतिविधियों को लेकर कांग्रेस विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने राजस्थान विधानसभा में मामला उठाया। उन्होंने स्थगन प्रस्ताव नियम 50 के तहत चर्चा करते हुए कहा कि जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के क्षेत्रीय विस्तार के बावजूद आम जनता को मूलभूत विकास सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। वहीं दूसरी ओर अवैध कॉलोनियों का विस्तार लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

विज्ञापन

 
जेडीए के क्षेत्रीय विस्तार के बाद भी जारी अवैध कॉलोनियां
विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने बताया कि हाल ही में जयपुर विकास प्राधिकरण ने अपना क्षेत्रीय दायरा लगभग 3 हजार वर्ग किलोमीटर से बढ़ाकर 6 हजार वर्ग किलोमीटर कर दिया है। इसके बावजूद कई स्थानों पर बिना कन्वर्जन, बिना स्वीकृत मास्टर प्लान और बिना आवश्यक अनुमतियों के कृषि भूमि पर प्लॉट काटकर जमीन बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से आम लोगों को भविष्य में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
 
कई क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों के विकसित होने का आरोप
विधायक ने कहा कि चौमूं क्षेत्र के सीकर रोड, वीर हनुमान जी रोड, सामोद और मोरीजा सहित कई गांवों में अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। लोगों को यह कहकर भ्रमित किया जा रहा है कि भविष्य में इन कॉलोनियों को नियमित कर दिया जाएगा। इस कारण लोग अपनी जीवन भर की जमा-पूंजी इन प्लॉट्स में निवेश कर देते हैं, लेकिन बाद में उन्हें बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन


पढ़ें- Rajasthan News: सदन में डोटासरा पर ‘भांग’ टिप्पणी को लेकर हंगामा; खेल विभाग में कोच भर्ती की हुई घोषणा
 
रानी बांध क्षेत्र में अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया
डॉ. शिखा मील बराला ने विधानसभा में रानी बांध और उसके बहाव क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर सीमांकन कराया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा सके।
 
भू-माफियाओं और राजनीतिक संरक्षण का लगाया आरोप
विधायक ने आरोप लगाया कि चौमूं में भू-माफियाओं और राजनीतिक संरक्षण का खतरनाक गठजोड़ बन गया है। उनके अनुसार मास्टर प्लान में बस स्टैंड और सेक्टर रोड के लिए निर्धारित स्थानों पर भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमणों की पहचान कर तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना था कि फिलहाल केवल औपचारिक कार्रवाई होती है, कुछ दिन अभियान चलता है और उसके बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है, जिससे आम लोगों को विकास का लाभ नहीं मिल पाता और उनके अधिकार भी सुरक्षित नहीं रह पाते।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें