फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: धातु की मूर्तियों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज, देशभर के आठ कलाकारों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

Tue, 11 Apr 2023 08:27 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में पहली बार धातु की मूर्तियों पर सात दिवसीय नेशनल सिम्पोजियम का नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने किया उद्घाटन। संगोष्ठी के संयोजक व विश्व प्रसिद्ध आर्टिस्ट राजकुमार पंडित ने बताया कि इसमें देश के प्रसिद्ध आठ आर्टिस्ट अपनी कला को प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय संगोष्ठी में कलाकारों की कारीगरी को देखते राजेंद्र राठौड़। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के वीकेआई स्थित वर्क्स फॉर आर्टिस्ट फाउंडरी में पहली बार धातु की मूर्तियों पर सात दिवसीय नेशनल सिम्पोजियम का आगाज हुआ। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने इसका उद्घाटन किया। संयोजक राजकुमार पंडित ने बताया कि सिम्पोजियम में देश के प्रसिद्ध आठ आर्टिस्ट जम्मू-कश्मीर से पदमश्री राजेंद्र टिकु, वीर मनुश्री, गुजरात से हिम्मत शाह, कर्नाटक से जी.आर इराना व अरूण कुमार एचजी, ओडिशा से जगन्नाथ पंडा, बेंगलुरु से मंजूनाथ कामथ, नई दिल्ली से पूजा इराना शामिल हुए हैं।

विज्ञापन


सात दिवसीय नेशनल सिम्पोजियम ये आर्टिस्ट 16 अप्रैल तक मूर्तियों का डेमो तैयार करेंगे। इसके बाद इन्हें वर्क्स फॉर आर्टिस्ट फाउंडरी के आर्टिस्ट मेटल (धातु) में तब्दील करेंगे, जिन्हें बनाकर यहां रखा जाएगा। इसका उद्देश्य देश-विदेश में आर्ट एंड कल्चर से जुड़े स्टूडेंट्स को मोटिवेट करना है। साथ ही स्टूडेंटस को नि:शुल्क प्रशिक्षित करके उन्हें इस कला में पारंगत करना मुख्य ध्येय है। इस मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह राठौड़ ने राजकुमार सिम्पोजियम के प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। राजकुमार पंडित ने बताया कि सिम्पोजियम में प्रतिभागी आठों आर्टिस्ट का राज्यपाल कलराज मिश्र 11 अप्रैल को सम्मान करेंगे। इसके लिए राज्यपाल की ओर से राजभवन में सुबह 11 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें