फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: आरएएस परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की करंट लगने से मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

Wed, 30 Jul 2025 12:59 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के बजाज नगर में सोमवार शाम बारिश के दौरान करंट की चपेट में आकर आरएएस की तैयारी कर रहे 23 वर्षीय विकास विश्नोई की मौत हो गई। परिजनों ने निगम और विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन
मृतक विकास बिश्नोई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के पॉश इलाके बजाज नगर में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय आरएएस अभ्यर्थी विकास विश्नोई की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह केंद्रीय विद्यालय 1 के सामने से गुजर रहा था। बारिश के दौरान सड़कों पर पानी भरा हुआ था और स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट आ गया था। जैसे ही विकास पोल के पास पहुंचा, उसे करंट लगा और वह वहीं गिर पड़ा। घटना का वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें युवक करंट लगने के बाद पानी में गिरकर बहता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


बजाज नगर थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने विकास को बहते देखा और तुरंत जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास मूल रूप से सांचौर के राजीव नगर का रहने वाला था और पिछले 5 साल से जयपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसने हाल ही में बी.एड. पूरी की थी और अब आरएएस परीक्षा की तैयारी में जुटा था।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: आमेर में हिट एंड रन हादसा; तेज रफ्तार ट्रक ने 15 वर्षीय किशोर को कुचला, मौके पर मौत; साथी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने विद्युत विभाग और नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि मौके पर खुले तार पड़े थे और पोल में करंट फैला हुआ था। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि उस दिन क्षेत्र में करंट फैलने की कई शिकायतें आई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें