फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: कांग्रेस के महंगाई राहत कैंप पर भाजपा का हमला, विधायक रामलाल बोले- जनता के पैसों का हो हरा दुरुपयोग

Mon, 24 Apr 2023 03:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बीजेपी विधायक और पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने गहलोत सरकार की ओर से चुनाव से छह महीने पहले लगाए जा रहे हैं महंगाई राहत शिविरों पर सरकार को घेरा है और इसे जनता के धन का दुरुपयोग करार दिया है।
विज्ञापन
विधायक रामलाल शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के महंगाई राहत शिविर का आयोजन सोमवार से किया जा रहा है। ये महंगाई राहत शिविर नहीं है, ये कांग्रेस के प्रचार का एक तरीका है। इन कैंपों में राजस्थान की जनता के टैक्स के रूप में दी गई राशि का दुरुपयोग करने का काम किया जा रहा है। साथ ही जनता को परेशान करने का काम किया जा रहा है। 40 डिग्री टेंपरेचर में आम जनता को कहा जा रहा है कि आप आइए और हमारी योजनाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाइए, जबकि सरकार की योजनाओं का रजिस्ट्रेशन तो पहले ही हो चुका है और इन योजनाओं पर ही रजिस्ट्रेशन हुआ है, तभी तो जनता को योजनाओं का लाभ देने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन




कैंप लगाकर ढिंढोरा पीटने की क्या आवश्यकता है?
रामलाल ने कहा कि जब बिजली के बिलों की सब्सिडी की स्कीम 2018 से भाजपा की तत्कालीन सरकार में  लागू की गई थी। उसी समय से बिलों में सब्सिडी योजना दी जा रही थी, तो अब सरकार उसके अंदर भी कह रही है कि आइए और दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाने का काम कीजिए। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के अंदर भी हम सब्सिडी देने का काम करेंगे, तो उज्ज्वला योजना के कनेक्शनों की सूची और उपभोक्ताओं के खाता संख्या आपके पास है। सरकार सीधा उनके अकाउंट के अंदर पैसा भेजने का काम करे। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन में भी बढ़ोतरी की गई। 500 रुपये से 750 रुपये जब लाभार्थियों के अकाउंट में जाना शुरू हो गए थे, अब सरकार एक हज़ार रुपये देने की मानसिकता बना रही है, तो सीधा लाभार्थियों के अकाउंट में पैसा भेजने का भी काम करे। इसका ढिंढोरा कैंप लगाकर पीटने की क्या आवश्यकता है। सिर्फ सरकार द्वारा जनता को परेशान किया जा रहा है।

शिविरों में सरपंच, वीडीओ, पटवारी, एलडीसी, यूडीसी मौजूद नहीं-रामलाल शर्मा
रामलाल ने कहा कि सरकार शिविर तो लगा रही है, लेकिन शिविरों के अंदर सरपंच मौजूद नहीं हैं, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, एलडीसी, यूडीसी शिविरों में मौजूद नहीं हैं। आखिरकार जनता का काम करेगा कौन? ये भी सोचने की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें