फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राजीव गांधी ग्रामीण-शहरी ओलंपिक-2023 का आगाज, 58.51 लाख खिलाड़ी लेंगे भाग, जानें कब होंगे कौन से खेल

Sat, 05 Aug 2023 07:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

सीएम ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेल मशाल सौंपकर प्रज्ज्वलित कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में नवीनीकरण के बाद तैयार 8 लेन के अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले की ग्राम पंचायत और शहरी वार्डों में एक साथ हजारों खिलाड़ियों का मैदान में प्रतिभा दिखाना गौरवशााली पल है। हम सभी ने मिलकर देश के सामने एक खेल इतिहास रचा है। खेल प्रोत्साहन की दिशा में राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेल-2023 का आयोजन नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। यह खेल अब हर वर्ष आयोजित कराए जाएंगे।

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलम्पिक-2023 का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल मशाल सौंपकर प्रज्ज्वलित कराई। साथ ही, खिलाड़ियों को खेल भावना और ईमानदारी से खेलने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को मंच और सम्मान देना हमारी जिम्मेदारी है। इसमें कमी नहीं रखी जाएगी।
    
देश में हमारे खेल आयोजनों की चर्चा
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में कोई कमी नहीं रखी है। आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी, नौकरियों में आरक्षण, पुरस्कार विजेता राशि में कई गुना बढ़ोतरी, खेल मैदानों का विकास सहित हरसंभव प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब देश के अन्य राज्यों में राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेल और राज्य की खेल नीतियों की चर्चा होना हमारी खेल के प्रति दूरदृष्टि और सफलता को दर्शाता है।
विज्ञापन




युवाओं से आह्वान
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार का बजट युवाओं को समर्पित किया था। इसमें युवा केन्द्रित योजनाएं लागू की गईं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे योजनाओं का अध्ययन करें और अधिकाधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी, राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस में 500 होनहार विद्यार्थियों को विदेश में शिक्षा, 100 जॉब फेयर का आयोजन सहित कई प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा विजन 2030 है, हम चहुंमुखी विकास के साथ देश के अग्रणी राज्यों में खड़े होंगे। 

खिलाड़ियों का सम्मान, स्विमिंग पूल का लोकार्पण
गहलोत ने बॉक्सिंग खिलाड़ी खुशी पूनिया, कुश्ती खिलाड़ी अश्विनी विश्नोई, कबड्डी खिलाड़ी जय भगवान, एथलीट नीरज बालोदा, शूटिंगबॉल खिलाड़ी मुस्कान काठेड और शिरीन खान को खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में नवीनीकरण के बाद तैयार 8 लेन के अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल का लोकार्पण किया।    



1500 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां दी गईं
युवा मामले और खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि राज्य सरकार की खेल प्रोत्साहन सोच और कार्यक्रमों से प्रदेश में खेलों का इतिहास ही बदल गया है। आउट ऑफ टर्न पॉलिसी के तहत 1500 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इससे युवाओं में खेलों के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि खेल प्रोत्साहन का ही नतीजा है कि इस वर्ष खेलो इंडिया में राजस्थान चौथे स्थान पर रहा। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया गया है। मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह उज्ज्वल भविष्य को दर्शा रहा है। 
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया, अजमेर के नगाड़ा वादकों ने बजाए नगाड़े
खिलाड़ियों ने स्टेडियम में मार्च पास्ट किया। पुलिस के सेंट्रल बैंड ने स्वर लहरियां बिखेरी। अजमेर से नगाड़ा वादक नरेंद्र सोलंकी समूह सहित अन्य राजस्थानी कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया है। समारोह में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी, खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, आपदा प्रबंधन और सहायता मंत्री  गोविंद राम मेघवाल, राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष रफीक खान, राज्य केश कला बोर्ड अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लाम्बा, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष  सतबीर चौधरी, मुख्य सचिव उषा शर्मा, शासन सचिव खेल विभाग नरेश ठकराल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

खेल और खिलाड़ी

  •    ग्रामीण                                                          शहरी
  •    कबड्डी (बालक/बालिका वर्ग)                             कबड्डी (बालक/बालिका वर्ग)
  •    शूटिंग बॉल (बालक वर्ग)                                   टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक/बालिका वर्ग)
  •    टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक/बालिका वर्ग)             खो-खो (बालिका वर्ग)
  •    खो-खो (बालिका वर्ग)                                      वॉलीबॉल (बालक/बालिका वर्ग)
  •    वॉलीबॉल (बालक/बालिका वर्ग)                         एथलेटिक्स (100 मी., 200 मी. एवं 400 मी.)
  •    फुटबॉल (बालक/बालिका वर्ग)                          फुटबॉल (बालक वर्ग)
  •    रस्साकशी (बालिका वर्ग)                                  बास्केटबॉल (बालक/बालिका वर्ग)
  • ग्रामीण प्रतियोगिता                           शहरी प्रतियोगिता    प्रतियोगिता की तिथि
  • ग्राम पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं    नगर निकाय             05.08.2023 से 10.08.2023
  • ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं                                          17.08.2023 से 22.08.2023
  • जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं             जिला स्तरीय              01.09.2023 से 06.09.2023
  • राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं             राज्य स्तरीय             15.09.2023 से 18.09.2023

 

  • विवरण    पुरूष            महिला
  • ग्रामीण    26.45 लाख    19.67 लाख
  • शहरी     7.59 लाख       4.79 लाख 
  • कुल    58.51 लाख (आंकड़े लगभग)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें