फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: लाल डायरी लहराते अध्यक्ष के पास पहुंचे गुढ़ा, समझाने पर नहीं माने तो मार्शल धक्के देकर ले गए बाहर

Mon, 24 Jul 2023 01:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

विधानसभा में लाल डायरी विवाद गरमा गया। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश के बाद बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को मार्शल धक्के देकर सदन से बाहर ले गए।
 
विज्ञापन
सदन के दौरान हाथापाई। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा में अपनी ही सरकार को घेरने के बाद मंत्री पद से बर्खास्त हुए राजेन्द्र गुढ़ा सोमवार को राजस्थान विधानसभा सदन में लाल डायरी लहराते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी के आसन के सामने वेल में पहुंच गए। डायरी लहराते हुए गुढ़ा ने कहा कि मुझे बोलने दिया जाए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी उनसे बार-बार कहते रहे 'कम टू माय चेंबर' यहां सदन में नहीं बोलने दिया जाएगा, आप मुझे डिक्टेट नहीं कर सकते। आप चेंबर में आइए। इस पर गुढ़ा तैयार नहीं हुए तो जोशी ने उनसे कहा कि दादागिरी करनी है क्या?
विज्ञापन




इस दौरान विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने धारीवाल के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। इस पर कांग्रेस विधायक रफीक खान ने बीच बचाव किया। इसके बाद बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश के बाद मार्शल धक्के देकर सदन से बाहर ले गए। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें