फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: सीएम भजनलाल का अशोक गहलोत पर तीखा हमला, जानें क्यों किया होटल राजनीति का जिक्र?

Wed, 18 Mar 2026 10:35 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान युवा शक्ति दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दिल्ली दौरों और पूर्व सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन
राजस्थान युवा शक्ति दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान दिवस के अवसर में आयोजित ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। जयपुर के मानसरोवर स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने बिना नाम लिए गहलोत के दिल्ली दौरों पर सवाल उठाने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कुछ लोग पूछते हैं कि वे दिल्ली क्यों जाते हैं या क्यों नहीं जाते? इस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अरे तुम्हारी मर्जी से चलूंगा क्या, तुम हो क्या मेरे ऊपर?” उन्होंने कहा कि वे जब भी दिल्ली जाते हैं, राजस्थान के लिए कुछ न कुछ लेकर ही लौटते हैं, जबकि पहले की सरकारें अपनी सत्ता बचाने के लिए होटल राजनीति करती थीं।

आय पर दी ये जानकारी
भजनलाल शर्मा ने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “आप तो होटलों में सोए थे, और जब दिल्ली जाते थे तो दोनों पैरों में पट्टी बांध लेते थे, जिससे यह दिखता था कि जाना इनके बस की बात नहीं है।” उन्होंने अपनी कार्यशैली का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें ईश्वर से काम करने की शक्ति मिलती है और वे बिना थके जनता की सेवा में लगे रहते हैं। कार्यक्रम में उन्होंने अपनी सरकार के कामकाज का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने बजट में घाटा कम किया है और प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि की है। उन्होंने बताया कि पहले यह 1.67 लाख रुपये थी, जो अब 2 लाख रुपये से अधिक हो गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajasthan: पांच राज्यों के चुनाव में राजस्थान के 37 आईएएस-आईपीएस ऑब्जर्वर नियुक्त; जानें कौन-कौन नाम हैं?
विज्ञापन


जल जीवन मिशन के भ्रष्टाचार पर जानें क्या बोले सीएम?
सीएम ने कांग्रेस सरकार पर जल जीवन मिशन (JJM) में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि इस योजना में इतने बड़े घोटाले हुए कि उनके मंत्री तक जेल जा चुके हैं और कई अन्य जांच के दायरे में हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जिन्होंने राजस्थान के साथ भ्रष्टाचार किया है, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पूरी टीम 24 घंटे जनता की सेवा में जुटी है और प्रदेश के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें