राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम के दामाद पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अक्सर कांग्रेस के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर सवाल उठाती है। लेकिन क्या अब वह अपने ही नेता के दामाद पर कार्रवाई करेगी?
हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम के दामाद अनिल खटाना, जो दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, सीबीआई द्वारा दो माह से खोजे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में एजेंसी इस मामले में लचीला रुख अपना रही है।
यह भी पढ़ें: MP कीर्ति आजाद के बयान पर हनुमान बेनीवाल बोले- अकबर और मुगलों के कई वैवाहिक संबंध राजस्थान में हुए
लोकसभा में उठेगा मामला
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि इस विषय को वे लोकसभा में भी उठाएंगे और भाजपा सरकार से जवाब मांगेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार के आरोप लगाती है, लेकिन जब खुद के नेताओं पर सवाल उठते हैं तो वह चुप्पी साध लेती है।
यह भी पढ़ें: 'तेजाजी की मूर्ति खंडित करने वाले का नार्को टेस्ट कराए सरकार', हनुमान बेनीवाल की मांग
गृह राज्यमंत्री को इस्तीफा देने की मांग
बेनीवाल ने नैतिकता का हवाला देते हुए जवाहर सिंह बेडम से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब भाजपा कांग्रेस के नेताओं पर आरोप लगाती है, तो उसे खुद के नेताओं पर भी उतनी ही कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी अपील की कि वे बेडम को पद से बर्खास्त करें, ताकि जांच निष्पक्ष रूप से हो सके।
सीबीआई पर दबाव का आरोप
बेनीवाल ने आरोप लगाया कि सीबीआई पर भाजपा का दबाव है और इसी कारण बेडम के दामाद की खोज में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से अपील की कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें: इस्तीफे की जिद छूटी, किरोड़ीलाल अब फिर से होंगे एक्टिव, दो अप्रैल को विभाग की जंबो मीटिंग बुलाई
बेनीवाल बोले कि भारतीय जनता पार्टी रोज कांग्रेस की दादी नानी करती है जोर-जोर से कांग्रेस का दामाद कांग्रेस का दामाद रहती है तो राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम का दामाद भी तो भाजपा का दामाद हो गया क्या भारतीय जनता पार्टी अपने दामाद को पकड़ेगी।