फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान का मौसम: सर्दी के लिए करना होगा इंतजार, 15 नवंबर के बाद बदलेगा हवा का रुख

Sun, 08 Nov 2026 08:03 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में फिलहाल मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप के कारण हल्की गर्मी बनी रहेगी। 15 नवंबर के बाद उत्तरी हवाओं का रुख बदलने से पश्चिमी राजस्थान में तापमान गिरने और सर्दी बढ़ने का अनुमान है। सीकर और माउंट आबू में रातें सबसे ठंडी रहीं।
 
विज्ञापन
राजधानी जयपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में फिलहाल सर्दी का असर बढ़ने के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में नवंबर के दूसरे सप्ताह तक मौसम साफ रहने और दिन में धूप निकलने का अनुमान है। 15 नवंबर के बाद हवा का पैटर्न बदलने की संभावना है। उत्तरी हवाओं का मैदानी इलाकों की ओर रुख होने से खासकर पश्चिमी राजस्थान में तापमान गिरेगा और सर्दी का असर बढ़ेगा।

पिछले 24 घंटे में बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जैसलमेर में पारा 36.6 डिग्री रहा। दूसरी ओर, रात के तापमान में गिरावट के चलते शेखावाटी और माउंट आबू के इलाकों में ठंडक बढ़ने लगी है।

रात में बढ़ी ठंडक, सीकर और माउंट आबू सबसे ठंडे

प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अभी दिन के समय गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन रातें धीरे-धीरे ठंडी होने लगी हैं। शेखावाटी के सीकर और फतेहपुर के साथ सिरोही, उदयपुर और माउंट आबू में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को सीकर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि माउंट आबू में पारा 12.3 डिग्री दर्ज हुआ। इन इलाकों में सुबह और देर रात हल्की सर्दी महसूस होने लगी है।

विज्ञापन


यह भी पढें- जयपुर: सीआरपीएफ जवान की मौत पर 15 घंटे प्रदर्शन, शहीद का दर्जा देने की मांग पर बल प्रयोग के बाद अंतिम संस्कार

अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा साफ

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन में तेज धूप निकलेगी। कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी भी हो सकती है। फिलहाल बारिश या मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

जयपुर में दिन में धूप, रात को हल्की ठंडक

राजधानी जयपुर में शनिवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। धूप के कारण दिन में हल्की गर्मी महसूस हुई। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात के तापमान में अपेक्षाकृत ठंडक बनी हुई है। शनिवार को जयपुर का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें