फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: सर्दी से पहले घने कोहरे की जद में पश्चिमी राजस्थान, आबू में पारा 10 डिग्री से नीचे

Thu, 14 Nov 2024 10:49 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में फिलहाल कड़ाके वाली सर्दी का इंतजार है लेकिन पश्चिमी राजस्थान का बीकानेर संभाग अभी से घने कोहरे की जद में आ गया है। हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में अधिकतम और न्यूतनतम तापमान की स्थिति में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है लेकिन प्रदेश का पश्चिमी हिस्सा अब घने कोहरे की जद में आने लगा है। बीकानेर संभाग में जबरदस्त कोहरे का असर है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के आखिरी सप्ताह में राजस्थान में नया मौसम तंत्र विकसित होगा। इसके बाद यहां सर्दी का प्रभाव बढ़ेगा। फिलहाल कई जिलों में पारा सामान्य से ऊपर ही बना हुआ है।

बीते 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में हिल स्टेशन माउंट आबू सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे जा चुका है। वहीं सीकर के फतेहपुर में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया। सिरोही में अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूतनम तापमान 11.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बाड़मेर सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री मापा गया है। 
विज्ञापन


राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में यहां न्यूनतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री की गिरावट और देखने को मिलेगी।

कोहरे के कारण श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ मार्ग पर हादसा

घने कोहरे के कारण आज सुबह  श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ मार्ग पर पक्का साहरण के पास सड़क हादसा हो गया, जिसमें लोक परिवहन बस, ट्रक तथा फॉर्च्यूनर गाड़ियों की भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें