राजस्थान में पिछले 48 घंटों में मौसम का मिजाज बदला है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट आने के साथ हीट वेव से भी राहत मिलती दिख रही है। राजधानी जयपुर में आज दौपहर में बादल छाए रहे, जिससे गर्मी का असर कम हुआ है। मौसम विभाग ने जयपुर, सीकर, चूरू, नागौर, टोंक, झुंझुनू और बीकानेर में हल्की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आज मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने जयपुर, सीकर, चूरू, नागौर, टोंक, झुंझुनू और बीकानेर में हल्की बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। रविवार को गंगानगर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में राजस्थान में सीकर, झुंझुनू, जयपुर,अजमेर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़ और गंगानगर में बूंदाबांदी हुई है।