फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: फिर तेवर दिखाने लगा पारा, बाड़मेर में 45 डिग्री पर पहुंचा, लू की चेतावनी जारी

Fri, 25 Apr 2025 08:23 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गर्मी से हल्की राहत के बाद बीते 2 दिनों से प्रदेश में तापमान के तेवर फिर से तीखे हो गए हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर चला गया है। बीते 24 घंटों में बाड़मेर सर्वाधिक गर्म इलाका रहा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बिगड़ने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीते कुछ दिनों तापमान में हल्की राहत रही थी लेकिन अब दो दिनों से पारा फिर से आसमान छूने लगा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान का स्तर सामान्य से 4.5 डिग्री तक अधिक हो गया है। मौसम विभाग की चेतावनी है कि अगले दो दिनों में पारे के तेवर और तीखे होंगे। प्रदेश में जबरदस्त लू का असर देखने को मिलेगा। प्रदेश के 21 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से उपर चल रहा है। 

विज्ञापन


राज्य में सबसे गर्म शहर बाड़मेर रहा। यहां बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा। प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। 

ये भी पढ़ें: Rajasthan: अशोक गहलोत ने महेश जोशी की गिरफ्तारी को बताया 'भावनात्मक शोषण', राजनीतिक प्रतिशोध का लगाया आरोप
विज्ञापन


राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज गुलाबी शहर का पारा 42 डिग्री के स्तर पर ही बना रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मौसम साफ रहेगा। अन्य शहरों का तापमान इस प्रकार रहा- अजमेर अधिकतम 39.9 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 41.1, अलवर में 41.5, पिलानी में 43.6, सीकर में 39.5, कोटा में 43.1, जैसलमेर में 43.4, बीकोनर में 42.6, जोधपुर में 42.2 व गंगानगर में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज झुंझुनू, बाड़मेर और गंगानगर में लू की चेतावनी जारी की है। वहीं 26 अप्रैल को प्रदेश के कई शहरों में तेज आंधी, बारिश और लू चल सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें