फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 5 दिनों में तापमान में तेजी की संभावना, हीट वेव्स चलेंगी

Fri, 06 Jun 2025 08:02 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बीते एक सप्ताह प्रदेश के कई शहरों में बारिश हो रही है। इससे तापमान में भी तेज गिरावट देखने को मिली लेकिन अब पारे का मिजाज फिर तेज होने जा रहा है। अगले 5 दिन तापमान में 7 डिग्री तक आ सकती है तेजी, हीट वेव्स भी चलेंगी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते एक सप्ताह से प्रदेश में चल रही बारिश की गतिविधियां अब कम होंगी। अगले 5 दिनों तक प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में भी तेजी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों के बीच प्रदेश में अधिकतम तापमान में 6 से 7 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। गर्मी का सबसे ज्यादा प्रभाव बीकानेर संभाग में देखने को मिलेगा। यहां 7 व 8 जून को अधिकतम तापमान 45 के आसपास रहने का अनुमान है और इसके साथ ही यहां फिर से हीट वेव्स चलेंगी।

विज्ञापन


आज जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है, वहीं 7 जून को कोटा व उदयपुर संभाग में हल्की वर्षा व शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Banswara News: हैंडपंप घोटाले में BDO नरेश कुमार पंचाल निलंबित, अब जयपुर में देनी होगी उपस्थिति
विज्ञापन


25 शहरों में आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 शहरों में तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, नागौर और गंगानगर शामिल हैं।

मानूसन की रफ्तार थमी

देश में इस बार मानसून की जल्दी एंट्री हो गई लेकिन मध्य भारत तक पहुंचते-पहुंचते इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। हालांकि राजस्थान में मानूसन की ऑनसेट तारीख 20 जून रखी गई थी लेकिन जिस रफ्तार से यह आगे बढ़ रहा था, उसे दखते हुए इसके यहां समय से पहले पहुंचने का अनुमान था लेकिन अब यह महाराष्ट्र के आसपास ही रुका हुआ है। हालांकि राजस्थान में इस बार मानसून की बारिश पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। वर्षाजनित कृषि पर निर्भर रहने वाले राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग ने इस मानसून में प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सामान्य से 110 प्रतिशत तथा पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से 115 प्रतिशत वर्षा होने का अनुमान जताया है। साल 2024 में राजस्थान में 662.87 एमएम वर्षा दर्ज की गई थी जो कि सामान्य स्तर 421.96 प्रतिशत से लगभग 57 प्रतिशत अधिक थी। राजस्थान में साल 2024 में मानसून की एंट्री 25 जून को हुई थी।
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर जैसलमेर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं अजमेर में 36.3, अलवर में 35.4, जयपुर में 34.9, पिलानी में 35.1, सीकर 35, कोटा में 38.1, बाड़मेर में 41.2, जैसलमेर में 41.8, जोधपुर में 40,  चूरू में 35.4, तथा बीकानेर में 40 व  फतेहपुर में 34.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें