फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: राज्य में 2 डिग्री बढ़ा पारा, एक सप्ताह तक बदलाव के आसार नहीं, दिसंबर में बदलेगा मौसम

Mon, 25 Nov 2024 08:32 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में न्यूनतम पारा बीते 2 दिनों में एक से दो डिग्री तक बढ़ गया है। अनुमान है कि दिसंबर के शुरुआत में राजस्थान में फिर से मौसम बदलेगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में न्यूनतम पारे में बीते दो दिनों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि इसी सप्ताह की शुरुआत में पारा 5 डिग्री से भी नीचे चला गया था। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। दिसंबर की शुरुआत से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तरी इलाकों में सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखा जा रहा है।

विज्ञापन


बीते 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान जैसलमेर में 31.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं  हिल स्टेशन माउंट आबू प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, यहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस है। वहीं सिरोही में अधिकतम तापमान 23.6 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, फतेहपुर में अधिकतम तापमान 29.5 व न्यूनतम तापमान  8.5, सीकर में अधिकतम तापमान 27.5 व न्यूनतम 10  डिग्री दर्ज किया गया है। इसकी तरह जालौर में अधिकतम तापमान 31.2 व न्यूनतम  9.8,  भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 29.6 व न्यूनतम 10.4, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 30.3 व न्यूनतम तापमान  10.4 और चूरू में अधिकतम तापमान 30.6 व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री  रहा।

 बाड़मेर में अधिकतम तापमान 31.4 व न्यूनतम 14.1 डिग्री रहा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 31.2 व न्यूनतम 14.9 डिग्री दर्ज किया गया। बीकानेर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 29 व  न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें