फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: मौसम का तीसरा रंग दिखाने को तैयार राजस्थान, अगले 5 दिन तेज शीतलहर की चेतावनी

Mon, 16 Dec 2024 08:13 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

50 डिग्री से ऊपर की गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद अब प्रदेश सर्दी के तीखे तेवरों से दो-चार होने के लिए तैयार है। धोरों की धरती ने दिसंबर में ही बर्फ की चादर ओढ़ ली है। सीकर के फतेहपुर में लगातार तीसरे दिन भी पारा माइनस में चल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तेज शीतलहर चलने की चेतावनी भी दे दी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल मौसम ने प्रदेशवासियों को तीनों बड़े रंग दिखा दिए हैं। एक तरफ गर्मी के मौसम में दशकों बाद पारा 50 डिग्री से ऊपर पहुंचा और बीकानेर में गर्मी ने 102 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, वहीं मानसून में अतिवृष्टि हुई और करीब 116 साल बाद राजस्थान में इतनी बारिश देखने को मिली। अब सर्दी का मौसम भी नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। दिसंबर में ही प्रदेश का पारा माइनस में पहुंच गया है। सीकर के फतेहपुर में बीते 3 दिन से न्यूनतम तापामन माइनस में चल रहा है। बीते 24 घंटों में यहां न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के 14 शहर ऐसे हैं, जहां पारा 5 डिग्री या इससे भी नीचे है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में अगले 5 दिन अति शीतलहर चलेगी। इसमें सीकर को ऑरेंज श्रेणी में डाला गया है। शीतलहर के साथ यहां फसलों में पाले लगने की भी चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान की स्थिति

प्रदेश में बीते 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.6 डिग्री रहा व न्यूनतम तापमान फतेहपुर में माइनस 1.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के कई इलाकों में अति शीतलहर व शीतलहर दर्ज की गई है। राज्य में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री से 10 डिग्री के बीच रहा। इसमें 14 शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सीकर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री, चूरू में 1.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 3.4 डिग्री, पिलानी में 2.6 डिग्री, अलवर में 4 डिग्री, भीलवाड़ा में 2.2 डिग्री, बीकानेर में 4.8 डिग्री, माउंट आबू में 1.2 डिग्री, अंता-बारां में 4.5 डिग्री, संगरिया में 2.6 डिग्री, सिरोही में 2.6 डिग्री तथा करौली में 3.2 डिग्री रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें