फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में गैस रिसाव, 12 से अधिक छात्रों की बिगड़ी तबीयत, AC से उठी थी बदबू

Sun, 15 Dec 2024 08:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के एक कोचिंग में रविवार देर शाम AC से गैस रिसाव के कारण 12 से अधिक छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। क्लास के दौरान गैस की तेज बदबू से छात्र-छात्राओं को घबराहट और बेहोशी महसूस होने लगी। 
विज्ञापन
कोचिंग के बाहर मची भगदड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के गोपालपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर में रविवार शाम दुर्गंध से भरी गैस रिसाव के बाद 12 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान पांच छात्राओं और दो छात्रों को पास के अस्पताल और दो अन्य छात्रों को मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी छात्रों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


रविवार शाम करीब 6:45 बजे कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के दौरान अचानक एक अजीब बदबू फैल गई। बदबू इतनी तेज थी कि छात्रों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। कुछ छात्रों को चक्कर आने लगे। कोचिंग क्लास में खिड़कियां बंद होने की वजह से स्थिति और गंभीर हो गई।

तत्काल इलाज मिलने से नहीं हुआ नुकसान
कोचिंग प्रबंधन ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर प्रभावित छात्रों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से किसी को गंभीर नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


पुलिस जांच जारी
महेश नगर थानाधिकारी कविता शर्मा ने बताया कि कोचिंग सेंटर की इमारत में गैस पाइपलाइन या शॉर्ट सर्किट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दुर्गंध का स्रोत क्या था। पुलिस और प्रशासन ने घटना के बाद कोचिंग सेंटर का निरीक्षण शुरू कर दिया है। साथ ही, छात्रों और उनके परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया है।

छात्रों बोले
प्रारंभिक पूछताछ में छात्रों ने बताया कि पढ़ाई के दौरान अचानक दुर्गंध आई, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और वे बेहोश हो गए।

घटना बेहद चिंताजनक
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया x पर लिखा कि जयपुर की उत्कर्ष कोचिंग सेंटर में गैस लीकेज की वजह से छात्र छात्राओं के बेहोश होने की घटना बेहद चिंताजनक है। यह घटना न केवल छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरनाक है, बल्कि यह हमारे शिक्षा प्रणाली की कमियों को भी उजागर करती है। सरकार को तत्काल प्रभाव से छात्र-छात्राओं को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए और इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इसके अलावा, सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी शिक्षा संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए और छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें