फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रचंड गर्मी का दौर, गंगानगर-हनुमानगढ़ में तापमान 47 पार, IMD ने रेड अलर्ट जारी किया

Tue, 10 Jun 2025 07:41 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर लगभग एक सप्ताह तक जारी रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में इस दौरान मौसम शुष्क रहने और रात में भी हीट वेव चलने का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान भट्टी की तरह तप रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान का स्तर लगभग 48 डिग्री को छू गया है। पांच जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक इस मौसम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन


पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में इस दौरान मौसम शुष्क रहने व हीट वेव ऊष्णरात्रि का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है। हनुमानगढ़ और गंगानगर में आज हीट वेव्स के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बीकानेर और चूरू के लिए ऑरेंज श्रेणी का अलर्ट है। इनके अलावा अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, झुंझुनू और कोटा में हीट वेव्स का यलो अलर्ट जारी हुआ है।

गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में आगामी दो-तीन दिन अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री व तीव्र हीट वेव की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान में भी कहीं-कहीं हीट वेव व ऊष्णरात्रि का दौर आगामी 3-4 दिन जारी रहने तथा मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'जल का कोई विकल्प नहीं, प्रदेश का लगभग 72 प्रतिशत भाग अतिदोहित श्रेणी में'...CM भजनलाल शर्मा बोले

15 जून से कोटा-भरतपुर संभाग में हल्की बारिश
 
कोटा, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ 15-16 जून से कहीं-कहीं हल्की बारिश शुरू होने की संभावना है। बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में 8 से 10 जून के दौरान तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन


सुबह 6:30 पर पारा 32 डिग्री

बीकानेर में सुबह 6:30 बजे ही पारा रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह यहां अधिकतम पारा 32 डिग्री पार कर चुका है। वहीं बीते 24 घंटों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। जैसलमेर, गंगानगर, कोटा, फलौदी, चूरू व बीकानेर सबसे गर्म शहर रहे। इनमें श्री गंगानगर में सर्वाधिक 47.3, बीकानेर में 45.8, बाड़मेर में 44.7, चूरू में 45.6, फलौदी में  45.2, जैसलमेर में  45 और कोटा में 45.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रहा लेकिन न्यूनतम तापमान में जयपुर सबसे आगे रहा। यहां न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें