फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हीट वेव्स से मिली राहत, तीन दिन बाद फिर चढ़ेगा पारा

Mon, 21 Apr 2025 07:39 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में अगले 3 दिनों तक हीट वेव से राहत रहेगी, इसके बाद तापमान में फिर से तेजी आने का अनुमान है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान 40 डिग्री या इससे नीचे रहा। चूरू सबसे गर्म क्षेत्र रहा, यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले 3 दिनों तक प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत जारी रहेगी। रविवार को भी प्रदेश में हीट वेव्स का असर कम रहा और अधिकतम तापमान में भी कमी आई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद पारे में फिर से तेजी आ सकती है। 

विज्ञापन


राजधानी जयपुर की बात करें तो रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। आज इसमें एक डिग्री की कमी आ सकती है। आसमान सामान्य रूप से साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। हिमालय पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में तात्कालिक राहत महसूस हो रही है।

ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur News: महिला की बेरहमी से हत्या, दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े लूटे; पूरे इलाके में दहशत
विज्ञापन


पश्चिमी राजस्थान में जहां लगातार उच्च तापमान के साथ हीट वेव चल रही थीं, वहां अब पारा 40 डिग्री के आसपास आ गया है। जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर में पारा तेजी से नीचे आया है। बाड़मेर में इसी महीने अधिकतम पारा 47 डिग्री के पास पहुंच चुका है। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रहा। वहीं जैसलमेर में यह 39.5 डिग्री रहा। बीकानेर में 40.4 डिग्री तथा जोधपुर में 38.6 डिग्री दर्ज किया गया।

बीते 24 घंटों में 16 जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री से अधिक रहा। सबसे अच्छा मौसम माउंट आबू का रहा, यहां अधिकतम पारा 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। अन्य शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही-
विज्ञापन


इसमें सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोटा में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था। अलवर में 40.6 डिग्री, जयपुर में 41.5 डिग्री, सीकर में 39.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 41.8 डिग्री, गंगानगर में 41.2 डिग्री, धौलपुर में 41.7 डिग्री, संगरिया में 39 डिग्री, जालौर में 37.6, सिरोही में 35, फतेहपुर में 39.3 डिग्री तापमान रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें