फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: अगले 5 दिन राजस्थान में झमाझम, दक्षिण-पश्चिम से प्रवेश करेगा मानसून

Mon, 10 Jun 2024 10:02 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भीषण गर्मी से गुजरने के बाद अब राजस्थान को कुछ राहत की उम्मीद बंधी है। पिछले 24 घंटों में राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में अगले पांच दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा 28.2 मिमी जैसलमेर में दर्ज की गई।
विज्ञापन

 
भीषण गर्मी के दौर के बाद राजस्थान में अब बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में वर्षा हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश जैसलमेर में हुई। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने की वजह से राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी इजाफा देखने को मिला है।

अब मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में अगले पांच दिनों के लिए गरज के साथ झमाझम बारिश, बिजली और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रह सकती है। मानसून को लेकर भी अच्छी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मानसून मुंबई में प्रवेश कर चुका है। अनुमान है कि अगले 15 से 20 दिन में मानसून सबसे पहले राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम में प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में रहा सर्वाधिक तापमान
 
करौली      42.9 
जालौर      42.6
धौलपुर     42.7 
अलवर     42.2 
अजमेर    41.2
 कोटा     41.2
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें